फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Lok Sabha by-election Nomination starts today in Mainpuri

Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी उपचुनाव के लिए आज से नामांकन, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Thu, 10 Nov 2022 05:48 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 05:48 AM IST
सार

मैनपुरी उपचुनाव के लिए 10 से 17 नवंबर तक नामांकन होंगे। 18 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 21 नवंबर तक कोई भी प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेगा। इसके बाद पांच दिसंबर को मतदान होगा। आठ दिसंबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
Mainpuri Lok Sabha by-election Nomination starts today in Mainpuri
कलक्ट्रेट परिसर में की गई बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 17 नवंबर तक चलेगी। नामांकन स्थल को सुरक्षा के लिहाज से छावनी में बदल दिया गया है। हर तरफ के प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेडिंग कराने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को नामांकन के दौरान प्रवेश नहीं मिल सकेगा। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने भी नामांकन से पूर्व बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन

  
मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। 10 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक उपचुनाव के लिए नामांकन होगा। कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय कक्ष को नामांकन कक्ष बनाया गया है। यहां जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सौंपेंगे। नामांकन के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पूरे कलक्ट्रेट परिसर में इसके लिए दोहरी बैरिकेडिंग कराई गई है। नामांकन स्थल पर चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन

यहां से मिलेगा प्रत्याशियों को प्रवेश 

कलक्ट्रेट स्थित पानी की टंकी की तरफ के गेट से प्रत्याशियों को प्रवेश मिलेगा। गेट के पास ही बनी बैरिकेडिंग के आगे केवल प्रत्याशी और उनके चार प्रस्तावक ही जा सकेंगे।  नामांकन कक्ष में केवल दो प्रस्तावक ही एक समय में मौजूद रहेंगे। पहले दो प्रस्तावकों के बाहर आने के बाद दूसरे प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया की सीसीटीवी के माध्यम से वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने एएसपी राजेश कुमार के साथ बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट का निरीक्षण कर बैरीकेडिंग कार्य और सुरक्षा व्यवस्था देखी। शाम तक बैरीकेडिंग लगाने का कार्य चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

25 हजार रुपये जमा करनी होगी जमानत राशि

लोकसभा उपचुनाव नामांकन में सामान्य वर्ग के प्रत्याशी को 25 हजार रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। अगर कोई प्रत्याशी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति का है तो उसे ये जमानत राशि आधी यानी 12500 रुपये जमा करनी होगी। बिना जमानत राशि के प्रत्याशी का नामांकन वैध नहीं माना जाएगा।

सरकारी कामकाज रहेगा प्रभावित

उपचुनाव नामांकन के चलते कलक्ट्रेट स्थित सरकारी विभागों का कामकाज ठप हो जाएगा। दरअसल पुलिस अधीक्षक कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय, एडीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, डूडा कार्यालय, जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय और जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय आदि तक बैरीकेडिंग के चलते फरियादी नहीं पहुंच सकेंगे। ऐसे में इन कार्यालयों में कामकाज नामांकन तक ठप रहेगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बिताया कि बृहस्पतिवार से उप चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए नामांकन स्थल पर दोहरी बैरीकेडिंग कराई गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नामांकन स्थल पर केवल प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को ही प्रवेश मिलेगा। सभी लोग नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed