फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri karhal student koyana yadav stuck in Ukraine amid war

यूक्रेन में फंसी करहल की छात्रा: बेटी की सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रही मां, रूस में मैनपुरी के कई छात्र

Thu, 24 Feb 2022 08:46 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 24 Feb 2022 08:46 PM IST
सार

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध के बीच मैनपुरी जिले के कई छात्र दोनों देशों में फंसे हुए हैं। करहल की छात्रा यूक्रेन में फंसी है। उसके परिजन चिंतित हैं।  

विज्ञापन
mainpuri karhal student koyana yadav stuck in Ukraine amid war
करहल की छात्रा कोयना यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कस्बा करहल निवासी कोयना यादव यूक्रेन में फंसी हुई है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद परिजन छात्रा को लेकर परेशान हैं। उन्होंने सरकार से छात्रा को सकुशल भारत वापस लाने की मांग की है। उधर, भोगांव तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग युद्ध के बाद रूस में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों को लेकर चिंतित हैं। परिजन लगातार उनसे संपर्क में रहकर कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं।

विज्ञापन


करहल कस्बे के सदर निवासी पूर्व सभासद सतीश यादव की पौत्री और दवा व्यवसायी विवेक यादव की पुत्री कोयना यादव यूक्रेन से एमबीबीएस कर रही हैं। वह दो माह पहले ही 28 दिसंबर 2021 को यूक्रेन गई थीं। कोयना यूक्रेन के लविव यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा है। यूक्रेन में रूस के हमले के बाद बेटी की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित हैं। वह लगातार कोयना से फोन पर संपर्क में बने हुए हैं। 
विज्ञापन


मां सुनीता देवी भी अपने बेटी की सकुशल घर वापसी के लिए प्रार्थना कर रही हैं। पिता विवेक यादव ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार शाम सात बजे के करीब उनकी फोन पर कोयना से बात हुई थी। उसने बताया कि यूक्रेन में हालात ठीक नहीं हैं, लेकिन फिलहाल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सभी छात्र सुरक्षित हैं। परिजनों ने सरकार से मांग की है कि वे जल्द यूक्रेन से कोयना के साथ ही अन्य भारतीय छात्रों को वापस लाने में मदद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध से जिले के लोग चिंतित 

भोगांव के मोहल्ला बड़ाबाजार पुरानी आलू मंडी निवासी चिकित्साधिकारी डॉ. आर के बौद्ध के पुत्र मास्को में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे हैं। डॉ. आरके बौद्ध ने बताया कि यूक्रेन और रूस की लड़ाई चल रही है। उससे वह लगभग 1400 किमी दूरी पर अपने हॉस्टल में रह रहे हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं। नगर के ही मोहल्ला सिंधीगली निवासी रितिक सलूजा पुत्र रघुवीर सलूजा भी वहीं से डॉक्टरी कर रहा है और पूरी तरह सुरक्षित है। सलूजा का परिवार लगातार उससे संपर्क में है।

गांव महुआहार के प्रधान मनोज कुमार यादव का पुत्र अर्पित यादव, ग्राम माधौनगर निवासी यश प्रताप शाक्य पुत्र पंकज शाक्य कुछ दिन पहले अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद 11 फरवरी को मास्को पहुंचा है। 

तहसील क्षेत्र के बेवर ब्लॉक के ग्राम नगला दुली के वर्तमान प्रधान सुरेंद्र यादव के पुत्र हिमांशू भी डाक्टरी की पढ़ाई मास्को में रहकर कर रहा है। इन सभी परिजनों ने बताया कि जैसे ही लड़ाई छिड़ने की खबर उन्हें मिली है तब से वह लगातार चिंतित हैं। ग्राम प्रधान मनोज अपनी पत्नी नीतू सिंह यादव के साथ लगातार अन्य परिजनों की तरह उससे संपर्क बनाये हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed