{"_id":"63960eafa856c143eb194bc0","slug":"mainpuri-husband-accused-of-dowry-death-declared-absconding-mainpuri-news-agr556468779","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: दहेज हत्या का आरोपी पति फरार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: दहेज हत्या का आरोपी पति फरार घोषित
विज्ञापन
मैनपुरी। मोहल्ला छपट्टी में आरोपी के घर नोटिस चस्पा करता दरोगा।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दहेज हत्या की एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी पति को न्यायालय ने फरार घोषित किया है। रविवार को करहल गेट चौकी पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर जानकारी ली, फरार किए जाने का नोटिस आवास पर चस्पा किया।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि यदि आरोपी न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
मध्य प्रदेश के भिंड क्षेत्र के गांव चरथर निवासी गौरव की ओर से 27 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप लगाया था कि बहन निशा उर्फ आरती की ससुरालीजनों द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी गई है। उक्त मामले में पति रानू चौहान उर्फ अंकुर निवासी मोहल्ला दक्षिणी छपट्टी व अन्य के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी, उक्त मामले में आरोपी पति अभी तक न तो गिरफ्तार हुआ है न हीं उसके द्वारा न्यायालय में समर्पण किया गया है। इसके चलते न्यायालय ने रानू को फरार घोषित किया है।
रविवार को चौकी इंचार्ज रवि कुमार ने टीम के साथ आरोपी के आवास पर पहुंच कर फरार किए जाने का नोटिस चस्पा कराया, बताया कि यदि आरोपी अभी भी समर्पण नहीं करता तो उसके विरुद्ध कुर्की किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।