फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri honor killing relative killed girl for love relation then dump her in house and ran away

झूठे सम्मान की खातिर कत्ल: पहले युवती का दबाया गला, फिर घर में ही गड्ढा खोद दफना गए परिजन

Fri, 20 Jan 2023 12:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 20 Jan 2023 12:37 PM IST
सार

पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं मौजेपुर में ऑनर किलिंग की इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण दबी जुबान से दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बता रहे हैं। लेकिन खुल कर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
Mainpuri honor killing relative killed girl for love relation then dump her in house and ran away
फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मैनपुरी के गांव मौजेपुर में एक युवती के प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी फिर शव को पास ही दूसरे घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया। घटना के बाद सभी परिजन फरार हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन


भोगांव थाना क्षेत्र के गांव मौजेपुर निवासी ज्योति यादव (२३) का शव शुक्रवार की सुबह पुलिस ने घर के पास ही पशु बांधने वाले घर में एक गड्ढे से निकाला। युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। जांच में पता चला है कि उसका नगला हरिसिंह निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। लेकिन परिजनों को यह बात मंजूर नहीं थी।
विज्ञापन


झूठे सम्मान की खातिर गुरुवार की रात पिता और तीन भाइयों ने मिल कर ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास ही पशु बांधने वाले घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया। शुक्रवार की सुबह किसी ग्रामीण की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से ही सभी परिजन फरार हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं मौजेपुर में ऑनर किलिंग की इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण दबी जुबान से दिल दहला देने वाली घटना के बारे में बता रहे हैं। लेकिन खुल कर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी जुटाई।

दो दिन पहले ही हुई थी गोद भराई
जानकारी मिली है कि दो दिन पहले ही युवती की गोद भराई हुई थी। परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी थी। फरवरी माह में बरात आने की तारीख तय हुई थी। लेकिन युवती के प्रेम संबंध को लेकर आ रही रुकावट परिजनों को अखर रही थी। आखिरकार बात इतनी बढ़ी की परिजनों ने झूठे सम्मान की खातिर ज्योति की हत्या कर ऑनर किलिंग की घटना को अंजाम दे डाला।


गांव मौजेपुर हविलिया में युवती का शव गड्ढा में मिला है, मौके पर पहुंचा हूं, जानकारी की जा रही है। पुलिस जल्द से जल्द खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी।-राजेश कुमार, एएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed