{"_id":"6370c409b081d456eb0a8999","slug":"mainpuri-got-eighth-rank-in-the-state-in-the-ranking-of-development-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में आठवां स्थान, आगरा मंडल में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: विकास कार्यों की रैंकिंग में मैनपुरी को प्रदेश में आठवां स्थान, आगरा मंडल में अव्वल
Sun, 13 Nov 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Nov 2022 03:46 PM IST
सार
पिछली रैंकिंग में मैनपुरी का नौवीं स्थान था। अक्तूबर माह की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। मंडल में मैनपुरी पहले स्थान पर है। दूसरे नंबर पर फिरोजाबाद, आगरा 37वीं रैंक के साथ मंडल में सबसे फिसड्डी है।
विज्ञापन
विकास भवन, मैनपुरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विकास कार्यों के आधार पर कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग ने प्रदेश के जिलों की रैंकिंग की जारी कर दी है। इसमें मैनपुरी को प्रदेश में आठवां स्थान मिला है। आगरा मंडल में मैनपुरी पहले स्थान पर है। ये रैंकिंग अक्तूबर में कराए विकास कार्यों के आधार पर जारी की गई है। पिछली रैंकिंग की अपेक्षा इस बाद एक पायदान का सुधार हुआ है।
विज्ञापन
प्रत्येक माह कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा 20 तारीख तक विभागों को उनकी योजनाओं की प्रगति की फीडिंग करनी होती है। इसके बाद कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग द्वारा इसी आधार पर प्रदेश भर के जिलों की रैंकिंग जारी की जाती है। अक्तूबर के आधार पर की गई फीडिंग के आधार पर रैंकिंग जारी हो गई है। इसमें मैनपुरी को प्रदेश के 75 जिलों में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
रैंकिंग में हुआ सुधार
पिछली रैंकिंग में मैनपुरी का नौवीं स्थान था। ऐसे में इस माह रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ है। इस बार जारी रैंकिंग में 57 बिंदुओं में जिले को एक श्रेणी और एक-एक बिंदू को सी और डी श्रेणी प्राप्त हुई है। रैंकिंग आने के बाद मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने अधिकारियों को बधाई देते हुए और बेहतर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस बार भी मंडल में टॉप पर है मैनपुरी
हर बार की तरह मैनपुरी आगरा मंडल के चारों जिलों में टॉप पर रहा। प्रदेश में आठवीं रैंक के साथ आगरा मंडल में मैनपुरी प्रथम स्थान पर, 28वीं रैंक के साथ फिरोजाबाद दूसरे स्थान पर, मथुरा 31वीं रैंक के साथ तीसरे और 37वीं रैंक के साथ आगरा सबसे अंतिम पायदान पर है।मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि लगातार जिले की रैंकिंग सुधारने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इस बार एक पायदान सुधार के साथ मैनपुरी को आठवीं रैंक मिली है। मंडल में भी मैनपुरी का स्थान प्रथम रहा है। इसे और सुधारने के लिए प्रयास किया जाएगा।