{"_id":"626bf59167c77d1fd47bc2ef","slug":"mainpuri-girl-murder-case-sit-interrogated-more-than-50-people-in-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: एसआईटी ने 50 से अधिक लोगों से थाने में की पूछताछ, लगी रही भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड: एसआईटी ने 50 से अधिक लोगों से थाने में की पूछताछ, लगी रही भीड़
Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
सार
मैनपुरी के भोगांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 सितंबर 2019 को 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसआईटी ने 50 से अधिक लोगों से थाने में पूछताछ की है।
विज्ञापन
एसआईटी का कैंप ऑफिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव की छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में एसआईटी की टीम शुक्रवार को भोगांव थाने पहुंची। यहां करीब 50 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। सभी को बारी-बारी से टीम ने बुलाकर पूछताछ की। आधार कार्ड सहित अन्य जानकारियां ली गईं।
विज्ञापन
थाना भोगांव क्षेत्र स्थित नवोदय विद्यालय में एक छात्रा की 16 सितंबर 2019 को हत्या व दुष्कर्म के मामले में एडीजी भानू भास्कर के निर्देशन में गठित एसआईटी-2 जांच कर रही है। छह माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक आरोपी के बारे में टीम कोई तथ्य नहीं जुटा पाई है। छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के आरोप में प्रधानाचार्य को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
ब्रैन मैपिंग, डीएनए, नारको टेस्ट के बाद भी दुष्कर्म के आरोपी को एसआईटी अभी तक तलाश नहीं कर सकी है। एसआईटी की एक टीम फिर से पूछताछ का दौर चला रही है। शुक्रवार को करीब 50 से अधिक लोगों को थाने में बुलाया गया। उनका आधार कार्ड, नाम पता आदि की जानकारी ली गई। शाम तक थाने में लोगों की भीड़ एकत्र रही।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के बेटे को हो चुका है नार्को टेस्ट
मामले में वादी पक्ष के बयान पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के पुत्र अंकुर अग्निहोत्री सहित दो लोगों के नार्को टेस्ट हो चुके हैं, वहीं दो के टेस्ट की प्रक्रिया अहमदाबाद गांधीनगर में चल रही है। इन सबके बीच एडीजी ने मार्च में एसआईटी में कार्य विभाजन किया था। तीन टीमों को अलग-अलग काम सौंप गए थे।