फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri girl death Charges framed against former principal in Navodaya case hearing will be held on 18 June 

Mainpuri: नवोदय कांड में पूर्व प्राचार्या पर आरोप तय, 18 जून को होगी सुनवाई  

Tue, 07 Jun 2022 05:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 05:40 PM IST
सार

मैनपुरी में 16 सितंबर 2019 को जवाहर नवोदय विद्यालय में 16 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला था। मृतका के पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। 
 

विज्ञापन
mainpuri girl death Charges framed against former principal in Navodaya case hearing will be held on 18 June 
मैनपुरी नवोदय छात्रा हत्याकांड ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या सुषमा सागर पर कोर्ट में आरोप तय किया गया है। प्राचार्या के खिलाफ एसआईटी ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में चार्जशीट लगाई है। मामले की अगली सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट में 18 जून को होगी।

विज्ञापन


भोगांव के जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा की 16 सितंबर 2019 को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। छात्रा का शव हॉस्टल में फंदे पर लटका मिला था। छात्रा के माता-पिता ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया था। दुष्कर्म और हत्या के आरोप के तहत ही रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पोस्टमार्टम के दौरान तैयार की गई स्लाइड की जांच में छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। एसआईटी ने विद्यालय की तत्कालीन प्राचार्या सुषमा सागर को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में जेल भेजा है।

विज्ञापन

आरोप हुआ तय 

मामले की सुनवाई स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम की कोर्ट में की जा रही है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट पूनम ने प्राचार्या पर छात्रा को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने का आरोप तय कर दिया है। इसकी सूचना भी तत्कालीन प्राचार्या को दी गई है। स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट ने मुकदमे की अगली सुनवाई के लिए 18 जून की तारीख तय कर दी है। 18 जून को तत्कालीन प्राचार्या को जेल से मुकदमे की सुनवाई के लिए कोर्ट में लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर बनी दूसरी टीम

जवाहर नवोदय की छात्रा की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश के तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल को तलब किया था। एसआईटी की जांच की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई थी। हाईकोर्ट के आदेश पर शासन ने दूसरी एसआईटी टीम गठित की थी। वर्तमान में दूसरी एसआईटी मामले की जांच कर रही है। दूसरी टीम ने ही पूर्व प्राचार्या को हिरासत में लेकर जेल भेजा है।

जेल में हैं तत्कालीन प्राचार्या

एडीजीसी स्पेशल जज पॉक्सो कोर्ट अनूप कुमार यादव ने बताया कि जवाहर नवोदय में छात्रा की मौत के मामले में तत्कालीन प्राचार्या जेल में हैं। उन पर छात्रा को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप तय कर दिया गया है। एसआईटी मुकदमे में गवाहों की गवाही कराने के लिए अभिलेख तैयार कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed