{"_id":"63e5af967a72825d4d034366","slug":"mainpuri-engineering-college-21-students-sick-after-drinking-water-cooler-water-admitted-to-hospital-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: वाटर कूलर का पानी पीने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के 21 छात्रों की हालत बिगड़ी, 7 अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: वाटर कूलर का पानी पीने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के 21 छात्रों की हालत बिगड़ी, 7 अस्पताल में भर्ती
Fri, 10 Feb 2023 08:14 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:14 AM IST
सार
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने कॉलेज पहुंचकर जांच के लिए दूषित पानी का नमूना सील किया है।
विज्ञापन
मैनपुरी में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र दूषित पानी पीकर बीमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में देर रात वॉटर कूलर का पानी पीने के बाद इंजीनियरिंग कॉलेज के करीब 21 छात्रों की हालत बिगड़ गई। आनन फानन सभी को जिला अस्पताल लाया गया वहां सात छात्रों को भर्ती कर लिया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
मैनपुरी आगरा पर स्थित सैनिक स्कूल में गुरुवार की देर रात कुछ छात्रों ने वाटर कूलर का पानी पी लिया। कुछ देर बाद छात्रों की हालत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक कई छात्रों की हाथ बिगड़ता देख सैनिक स्कूल के प्रबंधन के होश उड़ गए।
विज्ञापन
आनन फानन करीब 21 छात्रों को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने गंभीर सात छात्रों को भर्ती कर लिया। वहीं अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सीएमओ पीपी सिंह और सीएमएस मदन लाल ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
जांच के लिए सैंपल लिया
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों की हालत बिगड़ने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया। फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने कॉलेज पहुंचकर जांच के लिए दूषित पानी का नमूना सील किया है।