{"_id":"639f3bdd3fea4e74cf2200c8","slug":"mainpuri-drunkard-climbed-on-the-electric-pole-in-tiliani-mainpuri-news-agr5572625163","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: नशा चढ़ते ही शराबी ने की हैरान करने वाली हरकत, डेढ़ घंटे तक परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: नशा चढ़ते ही शराबी ने की हैरान करने वाली हरकत, डेढ़ घंटे तक परेशान रहे लोग
Mon, 19 Dec 2022 09:09 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:09 AM IST
सार
जैसे-तैसे डेढ़ घंटा बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया। पुलिस उसे थाना ले गई, वहां से परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
बेवर के गांव तिलियानी में ट्रांशमिशन लाइन के पोल पर चढ़ा लल्लू सिंह शाक्य।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में नवीगंज चौकी क्षेत्र के गांव तिलियानी में रविवार की शाम एक शराबी ट्रांसमिशन लाइन के खंभो पर चढ़ गया। जानकारी होने के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने फोन कर बिजली की लाइन को कटवाया। करीब डेढ़ घंटा तक पुलिस युवक को नीचे उतारने के लिए परेशान रही। उसके नीचे उतरने के बाद राहत की सांस ली। पुलिस ने परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के नशे में था धुत्त
गांव तिलियानी का रहने वाले लल्लू सिंह शाक्य का पुत्र सीटू (28) शराब पीने का आदी है। रविवार की शाम करीब चार बजे वह जासमई मार्ग पर गांव जिनौरा के सामने ट्रांसमिशन लाइन के खंभा पर चढ़ गया। शराब के नशे में धुत वह वहां से गुजर रहे लोगों को गालियां देने लगा तो सभी की उस पर नजर गई। कुछ ही देर में वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक चला ड्रामा
ग्रामीणों ने विद्युत निगम से संपर्क कर खंभा पर जा रही बिजली की सप्लाई को बंद कराया। पुलिस भी मौके पर आ गई। जैसे-तैसे डेढ़ घंटा बाद युवक खुद ही नीचे उतर आया। पुलिस उसे थाना ले गई, वहां से परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन