फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri DM Pramod Kumar Upadhyay transferred

छात्रा की मौत का मामला: 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई, एसपी के बाद अब डीएम पर गिरी गाज

Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Dec 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri DM Pramod Kumar Upadhyay transferred
जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 24 घंटे में दूसरी बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार की शाम जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय पर गाज गिरी है। इससे पूर्व रविवार रात को पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय को हटा दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से ही जिलाधिकारी मैनपुरी के तबादले को लेकर भी कयास शुरू हो गए थे। सोमवार की शाम को जिलाधिकारी का भी तबादल कर दिया गया। उनके स्थान पर सहायक आयुक्त गन्ना महेंद्र बहादुर सिंह को जिलाधिकारी मैनपुरी बनाया गया है। माना जा रहा है कि प्रमोद कुमार उपाध्याय को भी इसी मामले में हटाया गया है। 
विज्ञापन


छात्रा के परिजनों ने जिलाधिकारी पर भी मामले में जांच न कराने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि जवाहर नवोदय विद्यालय की जिम्मेदारी जिलाधिकारी के ऊपर होती है। इसी के चलते प्रशासन पूरे मामले को दबाने में लगा है। परिजनों का कहना था कि मजिस्ट्रेटी जांच में भी क्या हुआ इसकी भी उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नवागत एसपी ने संभाला चार्ज

एसपी अजय शंकर राय को डीजीपी मुख्यालय संबद्ध किए जाने के बाद सोमवार शाम नवागत एसपी अजय कुमार पांडेय ने चार्ज संभाल लिया। नवागत एसपी वर्तमान में शामली में तैनात थे। वो वर्ष 2011 बैच के आईपीएस हैं। देर शाम वो ट्रांजिस्टा हॉस्टल पहुंचे और चार्ज संभाला। मंगलवार से एसपी जनता के बीच समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण करते नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed