फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime police inspecter

आगरा: आरोप लगाने के बाद अब बयान से मुकर गई महिला

Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime police inspecter
मैनपुरी। थाना कुर्रा में तैनात इंस्पेक्टर पर आरोप लगाने के बाद महिला अब बयान से ही मुकर गई। उसने शपथ पत्र देकर कहा है कि फोन पर अभद्रता करने वाले को वह नहीं जानती। उक्त महिला की शिकायत पर ही एसपी ने दो फरवरी को इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर किया था। मामले की जांच सीओ करहल द्वारा की जा रही है।कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने दो फरवरी को एसपी विनोद कुमार को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र बाजपेयी फोन पर अश्लील बातें करते हैं। इसकी एक रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराई थी। प्रथम दृष्टयता दोषी पाए जाने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

मामले की जांच सीओ करहल चंद्रकेश सिंह को सौंपी गई है। लेकिन इस बीच अचानक महिला अपने बयान से मुकर गई है। उसके द्वारा अधिकारियों को भेजे गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि फोन पर अश्लील बातें करने वाले शख्स इंस्पेक्टर हैं, इस बात की पुष्टि वह नहीं कर सकती। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा यह कृत्य किया गया है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, वह शिकायत वापस लेती है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी को सौंपा शपथ पथ
इंस्पेक्टर के खिलाफ अश्लील बातें करने की शिकायत कर लाइन हाजिर कराने वाली महिला अचानक बयान बदल गई। उसके आरोप सही थे या इसके पीछे किसी की साजिश थी। इन सब बातों को लेकर अभी तक कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि महिला की शिकायत झूठी थी तो क्या अधिकारी अब उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे, वहीं इंस्पेक्टर के खिलाफ की गई कार्रवाई वापस ली जाएगी। यह सब तो अब जांचकर्ता सीओ चंद्रकेश सिंह की जांच रिपोर्ट पर टिका है। महिला की ओर से जांच अधिकारी को शपथ पत्र भी सौंपा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed