{"_id":"63f6760f3f49cbd2cb08c374","slug":"mainpuri-crime-news-kishni-chain-looted-mainpuri-news-c-25-1-70715-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस : गेस्ट हाउस के गेट पर व्यापारी की पत्नी से लूटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस : गेस्ट हाउस के गेट पर व्यापारी की पत्नी से लूटी चेन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र में पुलिस की लापरवाही से लुटेरे सक्रिय हो गए हैं। शादी में शामिल होने आई व्यापारी की पत्नी से लुटेरों ने चेन लूट ली। व्यापारी ने पीछा कर एक लुटेरे को चेन के साथ दबोच लिया। भीड़ ने लुटेरे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार को देर शाम नगर के सदर बाजार निवासी किराना व्यापारी प्रमोद गुप्ता अपनी पत्नी ऊषा गुप्ता के साथ तहसील के सामने गेस्ट हाउस में शादी में शामिल होने आए थे।रात 8.50 बजे ऊषा गुप्ता घर की महिलाओं के साथ कार में बैठने लगीं। उसी समय गेस्ट हाउस के गेट पर पहले से खड़े नकाबपोश लुटेरों ने ऊषा गुप्ता की गले से सोने की चेन लूट ली। व्यापारी प्रमोद गुप्ता ने लुटेरों का बाइक से पीछा किया।
इस दौरान एक लुटेरा पास के ही गेस्ट हाउस में घुस गया, जबकि उसके अन्य दो साथी भाग गए। शोर सुनकर समारोह में मौजूद लोगों ने लुटेरे को दबोचकर जमकर पिटाई कर दी। लुटेरे के पास से लूटी गई आधी चेन भी बरामद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लुटेरे को थाने लेकर आई। लुटेरे की हालत सही न होने पर पुलिस ने उसे उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। देर रात में पीड़ित व्यापारी थाने में तहरीर देने आए थे।