फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime mobile steal weding party

आगरा: शादी समारोह में पहले उड़ाई दावत फिर किया मोबाइल चोरी

Fri, 10 Feb 2023 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime mobile steal weding party
मैनपुरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक चोर ने पहले तो दावत का मजा लिया। इसके बाद सो रहे लोगों में एक व्यक्ति का मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन कुछ लोगों की उस पर नजर पड़ गई और फिर चोर की जमकर पिटाई की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र में स्टेशन रोड स्थित एक मैरिज होम में बुधवार को एक शादी समारोह चल रहा था। आयोजन में बरनाहल के गांव भीकमपुर निवासी शिव कुमार भी शामिल होने के लिए आया था। हंसी खुशी के साथ बरात चढ़ी और फिर अन्य रस्में शुरू हो गईं। इस बीच आलस आने पर शिव कुमार एक कमरे में जा कर लेट गया। तो उसे नींद आ गई। इस बीच शादी समारोह में मुफ्त की दावत उड़ाने के बाद चोर कमरे में चोरी के इरादे से पहुंच गया। उसने शिव कुमार की जेब में हाथ डाल कर मोबाइल चोरी कर लिया। लेकिन अचानक शिव की आंख खुल गई और चोर को पकड़ कर शोर मचा दिया। कुछ ही देर में वहां लोग एकत्र हो गए और चोर की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ा गया चोर मोहल्ला गाड़ीवान का रहने वाला बताया गया है। पुलिस उस से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed