फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri crime farmer looted ghiror

आगरा: बैंक में रुपया जमा करने गए किसान से ठगे 36 हजार

Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
mainpuri crime farmer looted ghiror
घिरोर। थाना क्षेत्र में बुधवार को जसराना तिराहा के पास स्थित बैंक में रुपये जमा करने आए एक किसान से दो 36 हजार रुपया की ठगी कर ली गई थी। भाग रहे एक ठग को लोगों ने पकडने के बाद पिटाई कर दी। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। साथी की तलाश कर रही है। घिरोर क्षेत्र के गांव भागीरथ (धीप) निवासी विश्राम सिंह बुधवार को पुत्र मंजीत सिंह के साथ जसराना तिराहा के पास स्थित बैंक में रुपया जमा करने के लिए आए थे। बैंक में रुपया जमा करने की मशीन के पास पहले से मौजूद दो ठगों ने किसान से जमा करने की बात कहते हुए रुपया ले लिए। रुपया जमा करने का दिखावा करते हुए ठग ने अपने दूसरे साथी को रुपया दे दिए और वह बैंक से निकल गया। ठगी का पता लगने के बाद पिता पुत्र ने भाग रहे एक ठग को पकड़ लिया। पकड़े गए ठग की लोगों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए कलीम निवासी विक्रमपुर कोतवाली देहात भिंड मध्य प्रदेश के कब्जा से तीन हजार रुपया बरामद हुए। उसने बताया कि बाकी रुपया साथी आसिफ निवासी नगला मनिहार थाना करहल लेकर चला गया। पुलिस ने पकड़े गए व भागे ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल ने बताया कि भागे हुए साथी की पुलिस तलाश कर रही है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed