फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Corona virus Update One More Positive Found Today

मैनपुरी में फिर लौटा संक्रमण, आगरा से घर आई महिला हुई कोरोना पॉजिटिव, डीएम ने की जनता से अपील

Tue, 05 May 2020 11:05 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 05 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri Corona virus Update One More Positive Found Today
कोरोना वायरस - फोटो : Amar Ujala
संक्रमण मुक्त हुई मैनपुरी में फिर से कोरोना वायरस फिर से लौटा है। मंगलवार को एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार दिन पहले आगरा से लौटी महिला का सिपाही पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उसकी जांच हुई। डीएम महेंद्र सिंह ने जनता से अपील की है कि लोग घरों में रहें और बाहर से आने वाले होम आइसोलेशन में रहें। घरों से बाहर न निकलें। 
विज्ञापन


मैनपुरी आवास विकास स्थित निवासी महिला का भाई आगरा में सिपाही है और वो कोरोना संक्रमित पाया गया था। महिला सहित अन्य परिजनों का शनिवार को सैंपल लिया गया था। मंगलवार देर शाम आई जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन


वहीं मैनपुरी में पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट उसकी मौत के बाद आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के परिजनों को क्वारंटीन किया है। वहीं सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वारंटीन किए चिकित्सक
मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक की सैफई में कोरोना संक्रमित होने से मौत हो गई। युवक तीन मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भी पहुंचा था। इसके चलते जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों सहित 13 लोगों का स्टाफ होम क्वारंटीन कर दिया गया है। 

पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक तीन मई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुखार से पीड़ित होने पर पहुंचा था। यहां उसे डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने उपचार दिया था। करीब दो घंटे तक युवक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रुका था।

सैफई में युवक की मौत की सूचना जैसे ही मंगलवार को जिला अस्पताल प्रशासन को मिली, सीएमएस डॉ. आरके सागर ने मरीज के संपर्क में आने वालों की जांच कराई और डॉ. जेजे राम, डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित 13 के स्टाफ को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। सभी के सैंपल भी जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed