{"_id":"60be59308ebc3e396944271a","slug":"mainpuri-corona-virus-update-news-one-covid-patient-died-and-14-found-positive-at-7-june","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, 10 नए मामले मिले, जानिए कहां मिले पॉजिटिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: कोरोना संक्रमित एक मरीज की मौत, 10 नए मामले मिले, जानिए कहां मिले पॉजिटिव केस
Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
सार
24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9833 पहुंच गई है। सैफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भर्ती जनपद के एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरोना वायरस: मैनपुरी के अस्पताल में कोविड की जांच कराने आए लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 10 नए कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9833 पहुंच गई है। सैफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को भर्ती जनपद के एक वृद्ध की मौत हो गई।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में किशनी, मैनपुरी और घिरोर विकर्म खंड में तीन-तीन कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त करहल में एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस की संख्या फिर से 200 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सीएमओ ने नए कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कस्बा घिरोर निवासी वृद्ध (70) का मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा था। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सैफई में जांच के दौरान वे कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को उपचार के दौरान सैफई में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बरनाहल में 82 लोगों का हुआ टीकाकरण
कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो सत्रों का आयोजन हुआ। एक सत्र पर 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण हुआ तो दूसरे पर 45 से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। यहां 18 से 44 वर्ष के 40 और 45 से अधिक उम्र के 42 लोगों का टीकाकरण किया गया।
वैक्सीनेशन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर की हिस्सेदारी
भाजपा की ओर से चलाये जा रहे ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल विशेष अभियान के तहत महिलाओं समेत 18 वर्ष ऊपर आयु के लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी इसमें परिवार के साथ वैक्सीन लगवाई और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए जागरुक किया। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कुंती राठौर, मंडल महामंत्री कलपेंद्र भारतीय, युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अनुकल्प ठाकुर, विवेक सविता, राहुल यादव, मयंक दुबे, बबिता गुप्ता, प्राची ठाकुर, रोशनी गुप्ता, सलोनी पांडेय, गौरी पांडेय आदि शामिल रहे।
जागीर में 100 लोगों ने कराया पंजीकरण
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर सोमवार को कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए एक सैकड़ा लोगों ने पंजीकरण करवाया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप यादव ने वैक्सीनेशन की निगरानी की लोगों से अपील की कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। यहां बड़ी संख्या में युवा टीकाकरण के लिए पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम में प्रीति यादव, श्वेता चौहान मौजूद रहीं।
विश्वविद्यालय: मंगलवार से बांटी जाएंगी वर्ष 2015 से लेकर 2020 तक की लंबित अंकतालिकाएं