फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Civil lawyers will go on hunger strike from today know whole matter

Mainpuri: दीवानी के वकील आज से करेंगे भूख हड़ताल, जानें पूरा मामला

Sat, 11 Jun 2022 12:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 12:10 AM IST
सार

साथी अधिवक्ता के साथ पुलिस अभद्रता के विरोध में मैनपुरी के अधिवक्ताओं का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। अधिवक्ताओं ने एलान किया है कि 11 जून से तीन सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे।
 

विज्ञापन
Mainpuri Civil lawyers will go on hunger strike from today know whole matter
क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी की दीवानी में चल रहा वकीलों का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। वकील 11 जून से तीन सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करेंगे। वकीलों ने ऐलान किया कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन भी किया जाएगा।

विज्ञापन

लिया ये निर्णय 

क्रमिक अनशन पर बैठे वकीलों ने निर्णय लिया कि मांगें पूरी कराने के लिए शनिवार से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। बताया कि अधिवक्ता गौरव दीक्षित के साथ कोतवाली पुलिस द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में वकील आंदोलन कर रहे हैं। बार के अध्यक्ष सौरभ यादव ने कहा कि पुलिस हठधर्मिता पर है। न्यायालय का आदेश तक मानने को तैयार नहीं है। सिविल कोर्ट द्वारा पारित किया गया आदेश पूरी तरह लागू कराया जाए। सिविल लाइन चौकी प्रभारी का निलंबन किया जाए। अधिवक्ता पर किए गए हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाए। 

विज्ञापन

क्रमिक अनशन पर बैठे ये अधिवक्ता 

सचिव संतोष यादव राजू, एएच हाशमी, जीतू राजपूत, विनीत कुमार निगम, शिवकुमार यादव, अनिल यादव, नृप चौधरी, संजना चौहान, रुबी यादव, जिया हसन, राघवेंद्र कश्यप, मुनेंद्र सिंह यादव, अतुल शुक्ला, शिवम कटियार, अजीतकांत मिश्रा, राजेश यादव क्रमिक अनशन पर बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों के आंदोलन को दिया समर्थन  

आंदोलन को समाजवादी पार्टी तथा भारतीय किसान यूनियन ने समर्थन दे दिया है। सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में दीवानी पहुंचे पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन पत्र दिया। प्रतिनिधि मंडल में खुमान सिंह वर्मा, रामनरायन बाथम, अनीता यादव, जिला पंचायत सदस्य मनोज यादव, अभिषेक कठेरिया मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय महासचिव शीलेष कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे ने दीवानी पहुंचकर वकीलों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed