{"_id":"639caecab9414a55983d090e","slug":"mainpuri-car-fell-into-canal-while-breaking-culvert-driver-injured-mainpuri-news-agr557023587","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: रफ्तार पर चालक न कर सका काबू, पुलिया तोड़ती हुई नहर में गिरी कार, हादसा देख खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: रफ्तार पर चालक न कर सका काबू, पुलिया तोड़ती हुई नहर में गिरी कार, हादसा देख खड़े हो गए रोंगटे
Sat, 17 Dec 2022 10:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 10:28 AM IST
सार
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकलवाया गया।
विज्ञापन
नहर में गिरी कार को उठाती क्रेन।
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में भयंकर कार हादसा हुआ। कस्बा कुरावली में गैलानाथ पुल के पास बृहस्पतिवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होने के बाद पुलिया तोड़ती हुई नहर में जा गिरी। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया गया।
जनपद इटावा क्षेत्र का रहने वाला शहजाद भाई के साथ किसी काम से इनोवा गाड़ी से एटा गया था। बृहस्पतिवार की देर रात वह एटा से वापस इटावा जा रहे थे। कार जब थाना कुरावली क्षेत्र में गैलानाथ पुल के पास तभी कार अनियंत्रित होकर पुलिया तोड़ते हुए नहर में जा गिरी। हादसे में गाड़ी चला रहा शहजाद का भाई घायल हो गया। शहजाद को भी मामूली चोट लगी।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। शहजाद ने बताया कि वह दवा खाने के बाद सो रहा था, भाई गाड़ी चला रहा था। ऐसा लगा कि किसी बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मारी। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को बाहर निकलवाया।