फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri By-Election 2022 Dharmendra Yadav made a strategy to make win Dimple yadav

Mainpuri: भाभी डिंपल को जिताने के लिए धर्मेन्द्र यादव ने बनाई रणनीति, बोले- इस चाल में कामयाब नहीं होगी भाजपा

Sat, 12 Nov 2022 08:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Nov 2022 08:40 PM IST
सार

पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा। भाभी डिंपल यादव के नाम पर पार्टी और परिवार एकजुट है।

विज्ञापन
Mainpuri By-Election 2022 Dharmendra Yadav made a strategy to make win Dimple yadav
धर्मेन्द्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए सैफई परिवार ने मैनपुरी में डेरा डाल दिया है। पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव शनिवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने कई नेताओं से मिलकर भीभी डिंपल यादव को जिताने के लिए रणनीति तैयार की। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी कार्यालय पर जाकर उपचुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा हमेशा वोट काटने का हथकंडा अपनाती है। वोटों से चुनाव हारने वाली भाजपा अधिकारियों की मदद से चुनाव जीतती है। लोकसभा उपचुनाव में भी भाजपा सरकारी मशीनरी की दम पर चुनाव जीतने का सपना देख रही है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी नेताजी की थी और नेताजी की ही रहेगा।
विज्ञापन


पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा को उपचुनाव में भी हार का सामना करना पड़ेगा। भाजपा को अभी तक प्रत्याशी नहीं मिल सका है। विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद अब भाजपा में नेता चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। मैनपुरी ने हमेशा समाजवादियों को आंखों पर बिठाया है। लोकसभा के आम चुनाव और उपचुनाव में सपा हमेशा जीती है और इस बार भी जीतेगी। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ऐतिहासिक वोटों से जीत हासिल करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri By-Election 2022: मैनपुरी में डिंपल की जीत नहीं आसान, ये वजह कर सकती है अखिलेश यादव को भी परेशान 


डिंपल के नाम पर एकजुट पार्टी और परिवार 

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी और परिवार उनके नाम पर एकजुट है। इससे पहले पूर्व सांसद ने शहर में कई नेताओं से मिलकर लोकसभा उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे।

भय मुक्त होकर करें मतदान

लोकसभा उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को मतदान होगा। शनिवार को एसडीएम राम नारायण ने थाना प्रभारी के साथ अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण करके ग्रामीणों से भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। एसडीएम, थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने ग्राम कुतूपुर और ऊंचा इस्लामाबाद पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से कहा कि मतदान खुलकर करें। किसी से घबराएं नहीं। जो उपद्रव करेगा उसको थाना क्षेत्र की सीमा में रुकने नही दिया जाएगा। अतिसंवेदनशील बूथों पर पीएसी के साथ अर्द्ध सैनिक बल के जवान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed