फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri by-election 2022 BJP leader bought nomination papers on the first day of nomination

Mainpuri Bypoll 2022: पहले दिन नहीं हुआ कोई नामांकन, भाजपा नेता सतीश पाल ने खरीदा पर्चा

Thu, 10 Nov 2022 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Nov 2022 05:43 PM IST
सार

मैनपुरी उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा। भाजपा के सतीश पाल ने पर्चा खरीदा है। 

विज्ञापन
Mainpuri by-election 2022 BJP leader bought nomination papers on the first day of nomination
भाजपा नेता ने खरीदा पर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट पर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पहले दिन कोई भी प्रत्याशी नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा। वहीं भाजपा नेता सतीश पाल ने एक पर्चा खरीदा। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

विज्ञापन

 
मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट पर दोहरी बैरीकेडिंग करने के साथ ही कदम-कदम पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। नामांकन कक्ष में प्रवेश से पूर्व मेटल डिटेक्टर से प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच की गई। 

विज्ञापन

पहले कोई भी प्रत्याशी नहीं पहुंचा 

कलक्ट्रेट पर टंकी की ओर स्थित द्वार से केवल अधिकारियों व कर्मचारियों को ही प्रवेश दिया गया। सुबह से लेकर शाम तक प्रशासन नामांकन की पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद रहा। लेकिन कोई भी प्रत्याशी पहले दिन नामांकन करने के लिए नहीं पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर बाद भाजपा नेता सतीश पाल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन कक्ष से एक पर्चा खरीदा। मूलरूप से कानपुर के रहने वाले सतीश पाल 2007 में कन्नौज से विधायक रहने के साथ ही बसपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। वर्तमान में वह भाजपा में हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर वह पर्चा खरीदने आए हैं। चुनाव लड़ने या न लड़ने का फैसला पार्टी करेगी।

एडीएम और एएसपी ने किया निरीक्षण 

बृहस्पतिवार को एडीएम राम जी मिश्र और अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य द्वार से लेकर बैरिकेडिंग व अन्य स्थलों पर सुरक्ष के इंतजाम देखे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि नामांकन स्थल पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे। 

भाजपा ने अब तक घोषित नहीं किया है प्रत्याशी 

भले ही दस नवंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है, लेकिन अब तक भाजपा ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। ऐसे में अभी भाजपा प्रत्याशी मैदान में उतरने के बाद ही चुनावी सरगर्मियां जोर पकड़ सकेंगी। सपा प्रत्याशी व अन्य नामांकन कब करेंगे, इस संबंध में भी अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed