Mainpuri: डिंपल के लिए अखिलेश यादव ने शुरू किया प्रचार, करहल में बोले- यह सपा की प्रतिष्ठा का चुनाव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव को रिकॉर्ड मतों से जिताने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए अखिलेश यादव ने प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने विधानसभा क्षेत्र करहल से की। अखिलेश यादव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ शुक्रवार को करहल के दिहुली पहुंचे। उन्होंने चौधरी नत्थू सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मंच पर उनके साथ सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई नेता मौजूद रहे।
मैनपुरी उपचुनाव पर देश की नजर
अखिलेश यादव ने कहा कि कई बार यहां कठिन परिस्थितियों में चुनाव हुए हैं। यह पहला ऐसा चुनाव है, जब नेताजी (मुलायम सिंह यादव) हमारे बीच नहीं हैं। मैनपुरी उपचुनाव पर पूरे देश की नजर है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नेताजी को श्रद्धांजलि देने का चुनाव है। यह सपा की प्रतिष्ठा का चुनाव है। उन्होंने मैनपुरी उपचुनाव में सपा की जीत का दावा किया। कहा कि अब तक चाचा (शिवपाल सिंह यादव) से भी साथ आ गए हैं।
आजमगढ़ तो हम धोखे से हार गए- अखिलेश
सपा मुखिया ने कहा कि जो लोग कहते हैं अभी आजमगढ़ हराया मैनपुरी भी हरा देंगे। उन लोगों को कहना चाहता हूं कि आजमगढ़ तो हम धोखे में हार गए। यह मैनपुरी है। यहां की जनता कभी भी समाजवादी पार्टी को हारने नहीं देगी। उन्होंने कहा कि यहां पर नेताजी का सीधा-सीधा संबंध रहा है। लोगों से जुड़े रहे हैं। नेताजी का मैनपुरी से वर्षों को रिश्ता है। मैनपुरी के लोगों ने नेताजी को नेताजी बनाया है। यह आप लोगों को चुनाव है।