{"_id":"638a29d335ffe17c72660bcb","slug":"mainpuri-by-election-2022-akhilesh-yadav-road-show-in-karhal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri Bypoll 2022: अखिलेश यादव ने करहल में किया रोड शो, डिंपल के लिए मांगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri Bypoll 2022: अखिलेश यादव ने करहल में किया रोड शो, डिंपल के लिए मांगे वोट
Fri, 02 Dec 2022 10:07 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:07 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार की शाम करहल में रोड शो किया। सपा का रोड शो जैन इंटर कालेज से शुरू होकर मैनपुरी रोड स्थित डिंपल के चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन
करहल में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार की शाम करहल में रोड शो किया। सपा का रोड शो जैन इंटर कालेज से शुरू होकर मैनपुरी रोड स्थित डिंपल के चुनाव कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुआ। वहीं डिंपल यादव ने बेवर में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
सपाई झंडों और वाहनों के लंबे काफिले के साथ निकले इस रोड शो से समूचा करहल सपामय नजर आया। रोड शो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव एक खुली जीप पर सवार होकर लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे। इस दौरान वे पीली कोठी, पूर्व विधायक अनिल यादव व डीसीबी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामकुमार यादव के निवास के पास और अहिंसा पैट्रोल पंप पर रुके और जीप से नीचे उतरकर लोगों से हाथ मिलाकर उनसे डिंपल को ऐतिहासिक जीत दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
उन्होंने मोहल्ला जाटवान में अंबेडकर पार्क में और किशनी चौराहा पर चौधरी नत्थूसिंह यादव की प्रतिपा पर माल्यार्पण किया। रोड शो में अखिलेश यादव ने विश्वास जताया कि करहल की जनता इस उपचुनाव में डिपल को ऐतिहासिक जीत दिलाएगी। रोड शो में पूर्व एमएलसी अरविंद प्रताप सिंह, एमएलसी मुकुल यादव, विधायक सरधना अतुल प्रधान, ब्लाक प्रमुख बरनाहल नीरज यादव भी शामिल रहे।
विज्ञापन
नेताजी ने ही की मैनपुरी की कायापलट : डिंपल
बेवर में सपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि नेताजी ने ही मैनपुरी की कायापलट की है। जिले में दिखने वाला सारा विकास समाजवादियों की देन है। भाजपा बताए कि मैनपुरी के विकास के लिए क्या किया है। लोकसभा उपचुनाव का परिणाम ही देश की राजनीति की दिशा तय करेगा। सपा प्रत्याशी शुक्रवार को बेवर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।उन्होंने कहा कि पहला चुनाव है, जिसमें नेताजी हमारे बीच नहीं हैं। नेताजी द्वारा कराए गए विकास कार्य उनकी हमेशा याद दिलाते रहेंगे। नेताजी को नेताजी मैनपुरी ने ही बनाया। पहली बार सांसद बने तो देश के रक्षा मंत्री बने। रक्षा मंत्री रहते हुए सैनिकों और उनके परिवारों के लिए कई यादगार निर्णय लिए। नेताजी ने मैनपुरी को देश की राजनीति में पहचान दी। पुराने लोग जानते हैं कि लोकसभा क्षेत्र आज से 40 साल पहले कैसा था। नेताजी के प्रयास से ही मैनपुरी की कायापलट हुई है।
कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा किसानों की और युवाओं की बात की। युवाओं को रोजगार दिया। जिनको रोजगार नहीं मिला उनको बेरोजगारी भत्ता भी दिया। मैनपुरी का विकास केवल समाजवादी ही कर सकते हैं। भाजपा तो केवल नफरत की राजनीति कर सकती है। जो भाजपा हमेशा करती भी है। डिंपल यादव ने गांव परौंखा, मुड़ई, टोडरपुर, कल्याणपुर आदि गांवों में जनसंपर्क किया।