फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri bjp win two block pramukh seat of

मैनपुरीः भाजपा ने लगाया सपा के गढ़ में सेंध, 2 ब्लॉक प्रमुख सीटों पर किया कब्जा

Sat, 10 Mar 2018 10:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 10 Mar 2018 10:28 AM IST
विज्ञापन
mainpuri bjp win two block pramukh seat of
घिरोरा से विजयी प्रत्याशी सत्यपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
सपा के गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में भाजपा ने सेंध लगा दी है। यहां सपा के बागियों के दम पर भाजपा ने दो ब्लॉक प्रमुख की सीट पर कब्जा जमा लिया है। 
विज्ञापन


भाजपा के दोनों प्रत्याशियों स्पष्ट बहुमत मिला है। इसको लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। जबकि सपा खेमे में सन्नाटा पसर गया है। 

मैनपुरी में शुक्रवार को जागीर और घिरोर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए वोटिंग हुई। घिरोर ब्लाक प्रमुख के पद पर भाजपा के सत्यपाल यादव ने सपा प्रत्याशी अरवेश यादव को हराया। 

mainpuri bjp win two block pramukh seat of
समर्थकों के बीच नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
सत्यपाल यादव को 86 में से 60 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी अरवेश यादव को महज 22 वोट से ही संतोष करना पड़ा। इसी के साथ सत्यपाल ने बाजी मार ली। 

वहीं जागीर ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा की ऊषा देवी को 58 वोट में से 29 मत मिला। यहां लड़ाई काफी कांटे की रही। हालांकि आखिरी में जीत ऊषा देवी की हुई। 

सपा की गिरजा देवी ने उन्हें कड़ी टक्कर दी लेकिन वह दो वोट से चूक गईं। ऊषा देवी की जीत के साथ ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा से बगावत की थी

आपको बता दें कि दोनों ही सीट पर सपा से बगावत करके सत्यपाल यादव और ऊषा देवी ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जिसके बाद ब्लाक प्रमुख के लिए चुनाव हुआ। 

मैनपुरी में अभी तक भाजपा का कोई भी ब्लाक प्रमुख नहीं था। इस दोहरी जीत के साथ भाजपा का खाता भी खुला गया और उसने सपा को उसी के गढ़ में हार का मजा चखाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed