फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri BJP MLAs camped in Lucknow for participation in Yogi cabinet

मंत्रिमंडल में भागीदारी के लिए बेकरारी: मैनपुरी के दोनों भाजपा विधायकों ने लखनऊ में डाला डेरा

Sun, 13 Mar 2022 03:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Mar 2022 03:26 PM IST
सार

विधानसभा निर्वाचन के परिणाम आने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके साथ ही मैनपुरी जिले से योगी मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर विधायक और उनके समर्थकों की बेकरारी भी बढ़ गई है।

विज्ञापन
Mainpuri BJP MLAs camped in Lucknow for participation in Yogi cabinet
भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद प्रदेश में सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि होली के बाद योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में किसे स्थान मिलता है इस पर सबकी नजर है। मैनपुरी जिले से मंत्रिमंडल में भागीदारी को लेकर जीते हुए भाजपा विधायक और उनके समर्थकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं दोनों नवनिर्वाचित विधायक लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।  

विज्ञापन


दरअसल जिले की चार विधानसभा सीटों में से मैनपुरी सदर और भोगांव सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। भोगांव सीट से जीते विधायक रामनरेश अग्निहोत्री के समर्थक इसलिए आश्वस्त हैं क्योंकि वह लगातार दूसरी बार जीतने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल में भी आबकारी मंत्री रहे हैं। ऐसे में समर्थकों का मानना है कि इस बार भी रामनरेश अग्निहोत्री के सिर पर मंत्री का ताज सजेगा। 

विज्ञापन

जयवीर सिंह सपा के खाते से छीनी मैनपुरी सीट 

वहीं दूसरी तरफ मैनपुरी सदर सीट से जीतकर आए जयवीर सिंह के समर्थकों का भी अपना गणित है। उनका मानना है कि दो बार से सपा के खाते में रही मैनपुरी सदर सीट को जयवीर सिंह ने फतह कर भाजपा का परचम लहराया है। वहीं पूर्व में भी वह दो बार प्रदेश में मंत्री रहे चुके हैं। ऐसे में हर किसी को उस दिन का इंतजार है जब दुविधा के बादल छटेंगे और स्थिति साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों विधायकों ने लखनऊ में डाला डेरा 

जीत के बाद भाजपा के दोनों ही विधायकों ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है। दस मार्च को परिणाम आए थे। अगले ही दिन 11 मार्च को तड़के ही भोगांव से विधायक चुने गए रामनरेश अग्निहोत्री लखनऊ चले गए थे। वहीं 11 मार्च को दोपहर 12 बजे के करीब मैनपुरी सदर से विधायक जयवीर सिंह भी लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed