फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Police arrested wanted criminal in an encounter in mainpuri

Mainpuri News: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश, डकैती के मामले में था वांछित

Thu, 29 Dec 2022 10:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 10:50 AM IST
सार

मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश निजाम उर्फ टुइयां एक शातिर बदमाश है, डकैती के अलावा उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested wanted criminal in an encounter in mainpuri
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल निजाम को अस्पताल ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में थाना बिछवां पुलिस ने बुधवार की देर शाम कस्बा पुल पर चेकिंग के दौरान एक 50 हजार के इनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बचकर भागने लगा। पीछा करने के दौरान अपराधी ने पुलिस पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी डकैती के एक मामले में वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


थानाध्यक्ष बिछवां अमित सिंह और कुरावली थाना प्रभारी विनोद कुमार कस्बा पुल के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि डकैती के एक मामले में वांछित निजाम उर्फ टुइयां हाल निवासी बगीची थाना कोतवाली मूल निवासी गांव धुमरी जनपद एटा क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। इस पर चेकिंग शुरू की गई। कुछ देर बाद टुइयां बाइक से आता दिखाई दिया तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह बाइक को मोड़कर भागने लगा। 

विज्ञापन

पैर में गोली लगने से हुआ घायल 

पुलिस ने उसका पीछा किया तो फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी फायर किए। पैर में गोली लगने से घायल होकर निजाम गिर गया और खेत की ओर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया कब्जा से बाइक और तमंचा बरामद किए। मौके पर एसपी कमलेश दीक्षित और एएसपी राजेश कुमार पहुंच गए। घायल टुइयां को जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई आपराधिक मामले हैं दर्ज

मौके पर पहुंचे एसपी ने बताया कि निजाम उर्फ टुइयां एक शातिर अपराधी है, डकैती के अलावा उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। कई जनपदों में उसके खिलाफ लूट आदि के मामले दर्ज हैं। आईजी आगरा जोन की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed