फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri beat Hathras 8-0 in Agra Zone Hockey Competition

आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता में मैनपुरी ने हाथरस को 8-0 से हराया

Wed, 01 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri beat Hathras 8-0 in Agra Zone Hockey Competition
मैनपुरी। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान पर बुधवार से 13वीं अंतर्जनपदीय आगरा जोन 2022 की तीन दिवसीय महिला पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हो गया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष वर्ग में मैनपुरी ने हाथरस और फिरोजाबाद ने मथुरा को पराजित किया। जबकि महिला वर्ग में अलीगढ़ ने मथुरा को पराजित करके अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार को आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया। एसपी ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आठ और महिला वर्ग में तीन टीमें भाग ले रही हैं। पुरुष वर्ग का पहला मुकाबला मैनपुरी और हाथरस के बीच खेला गया। इसमें मैनपुरी ने हाथरस को 8-0 से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में फिरोजाबाद ने मथुरा को 4-0 से पराजित किया। वहीं तीसरे मुकाबले में एटा ने अलीगढ़ को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। चौथे मुकाबले में आगरा ने कासगंज को 3-0 से पराजित किया। महिला वर्ग के एक मात्र मुकाबले में अलीगढ़ ने मथुरा को 1-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। उद्घाटन अवसर पर एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय कुमार, सीओ करहल अशोक कुमार, आरआई राजीव राय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed