फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: After rape, the young man handed over his wife to his brother

मैनपुरी: दुष्कर्म के बाद युवक ने भाई को सौंप दी पत्नी

Mon, 19 Dec 2022 09:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: After rape, the young man handed over his wife to his brother
करहल (मैनपुरी)। एक गांव निवासी युवक ने पत्नी को भाई को सौंप दिया। थाना पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध करने के बजाय पति ने उसे भाई के हवाले कर दिया। विवश होकर वह दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रह गई। पीड़िता ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पत्नी की मौत के मामले में साढ़े तीन साल तक जेल की सलाखों के पीछे रहा। जेल से छूटने के बाद वह घर आया तो सगे भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। जब भाई को इस बारे में पता लगा तो उसने कोई विरोध नहीं किया, बल्कि पत्नी को भाई को सौंप दिया। तभी से महिला दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रह रही है। सोमवार को करहल थाना पहुंची पीड़िता ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

बताया कि उसका देवर जोकि दिल्ली में रहता है। उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इस मामले में वह जेल चला गया था। वह जब जेल से छूटकर आया तो उसके साथ दुष्कर्म किया। पति के घर आने पर उसने भाई की करतूत बताई तो पति ने विरोध नहीं किया। कहा कि वह दोनों भाइयों की पत्नी बनकर रहे। देवर से उसे एक पुत्र व पुत्री पैदा हुई। अब उसका मन भर गया तो वह दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। नौ दिसंबर को जब वह दिल्ली गई तो उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed