{"_id":"639220b223052643fc2f2af4","slug":"mainpuri-35-thousand-rupees-cheated-from-a-farmer-by-posing-as-a-policeman-mainpuri-news-agr5561480197","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: पुलिसकर्मी बन कर किसान से ठगे 35 हजार रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: पुलिसकर्मी बन कर किसान से ठगे 35 हजार रुपया
विज्ञापन
बेवर (मैनपुरी)। कस्बा में भैंस खरीदने आए एक किसान से पुलिसकर्मी बनकर 35 हजार रुपया की ठगी कर ली गई। ठग पल्सर बाइक पर सवार थे, कन्नौज के छिबरामऊ निवासी पीड़ित ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ क्षेत्र के गांव नगला टीका निवासी किसान सुरेश कुमार बृहस्पतिवार को गग्गरपुर नहर पुल के पास लगने वाले पशु मेला में भैंस खरीदने के लिए आए थे। वह अस्पताल तिराहा के पास पहुंचे थे, तभी एक काली पल्सर पर सवार दो युवक मिले और खुद को क्राइम ब्रांच का बताते हुए चेकिंग की बात कही।
नाम पता पूछने के साथ ही आने का कारण पूछा, अवैध असलहा रखने की बात कहते हुए तलाशी लेने लगे। तलाशी के दौरान जेब में रखे 35 हजार रुपये, मोबाइल निकाल कर अपने पास रख लिया। कुछ देर बातचीत के बाद मोबाइल आदि सामान वापस कर दिया, लेकिन 35 हजार रुपया नहीं दिए। रुपया वापस मांगे तो कहा कि चौकी चलो वहां रुपया वापस किए जाएंगे। किसान चौकी ओर चल दिया, इस बीच ठग वहां से भाग निकले। किसान ने तहरीर देकर रुपया वापस दिलाए जाने की मांग की है।