फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maid stealing things from house by mixing drugs and mud in food In Agra

UP: नौकरानी खाने में मिला देती नशे की गोलियां, घरवाले सो जाते फिर जो करती... वीडियो देख पुलिस के भी उड़े होश

Mon, 05 Feb 2024 12:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 12:43 PM IST
सार

आगरा में नौकरानी खाने में नशे की गोलियां मिला देती थी। नशे में जब घरवाले सो जाते तो वह घर में चोरी को अंजाम देती। वीडियो देखकर पुलिस के भी होश उड़ गए। 

विज्ञापन
maid stealing things from house by mixing drugs and mud in food In Agra
UP: नौकरानी खाने में मिला देती नशे की गोलियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के एक व्यापारी के घर से नौकरानी ही घर से सामान चोरी कर रही थी। वह खाने से लेकर दूध और चाय में नशे की गोलियां मिला देती थी। इससे परिवार सोता रहे। वह सामान चोरी करके आसानी से अपने घर भेज दे। व्यापारी ने शक होने पर घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। फुटेज से यह खुलासा हुआ। एक दिन के फुटेज में नौकरानी सब्जी में फर्श पर पड़ी मिट्टी तक डालते नजर आई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


नालंदा टाउन (ताजगंज) निवासी बलदीप सिंह भाटिया का ग्राफिक्स का काम है। वह रविवार को पत्नी कमलजीत कौर के साथ थाना ताजगंज पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में एक महिला मिली थी। वह घरों में काम करती थी। उसने अपने बच्चे की तबीयत खराब बताई। इस पर उसकी मदद कर दी थी। नवंबर 2023 में वो काम मांगने आई। उसे खाना बनाने के लिए घर में रख लिया। उन्होंने 2500 रुपये महीना तय किया था। घर में सीसीटीवी कैमरे लगे थे। मगर, घर में मरम्मत कार्य के चलते कैमरे हटा दिए गए थे।

विज्ञापन

नौकरानी लगाने के बाद रसोई से खाद्य पदार्थ गायब होने लगे। वहीं कमलजीत कौर दिन में ज्यादा देर तक सोने लगीं। बच्चे भी सो जाते थे। पहले उन्हें लग रहा था कि मौसम का असर है। मगर, बाद में सामान कम होने पर शक हो गया। उन्हें लगने लगा कि नौकरानी चोरी करती है। इस पर गुपचुप रसोई में सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए। 

इसके बाद नजर रखने लगे। एक फुटेज को देखकर वो चौंक गए। वह अपने कपड़ों से एक पुड़िया में कुछ निकालकर खाने, दूध और चाय में मिलाती दिखी। इसके साथ ही एक दिन की फुटेज में जमीन से मिट्टी उठाकर सब्जी में डाल देती है। इससे आशंका है कि वह नींद की गोलियां मिलाती थी। इससे उन्हें ज्यादा नींद आया करती थी।

विज्ञापन

नौकरानी के खिलाफ हो कार्रवाई

व्यापारी के मुताबिक, यह फुटेज नौकरानी को दिखाए। इससे वह नाराज हो गई। धमकी देने लगी। बाद में चोरी हुआ एक मोबाइल तोड़कर वापस कर गई। दंपती का कहना है कि नौकरानी अपने बेटे को दोपहर में बुलाती थी। वह थैला लेकर आता था। 

इसके बाद सामान लेकर जाता था। उनके साथ नौकरानी ने जो किया वो किसी और के साथ नहीं होना चाहिए, इसलिए पुलिस कार्रवाई चाहते हैं। आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। वह अपने बच्चों के साथ रहती है। नौकरानी के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed