फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahila ne ki chori

सराफ की दुकान से अंगूठियां चुराने वाली महिला पकड़ी

Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
mahila ne ki chori
कासगंज में धोखाधड़ी कर चोरी करने वाली महिला को पकड़ने की सूचना पर पहुंची पुलिस व लगी भीड़। - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बाजार में सराफा, कपड़ा व अन्य दुकान पर लगातार चोरी कर रही एक महिला व उसके साथ आने वाली एक लड़की को दुकानदारों ने पहचानकर पकड़ लिया। पुलिस को महिला के पकड़े जाने की जानकारी देकर उन्हें सौंप दिया गया। महिला से हुई पूछताछ के आधार पर एटा जाकर पुलिस ने महिला के घर से चोरी की अंगूठियां व अन्य सामान भी बरामद कर लिया है। अभी पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

23 फरवरी को नगर के सराफा कारोबारी रमेश चंद्र अग्रवाल की दुकान पर महिला एक लड़की के साथ सोने की अंगूठी खरीदने के लिए पहुंची थी। इस महिला ने सराफा कारोबारी को बातों में उलझाकर सोने की 12 अंगूठी डिब्बा पार कर लिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हुए।
विज्ञापन

रविवार को महिला नदरई गेट पर एक गिफ्ट की दुकान पर पहुंचकर उसने एक सूट चोरी कर लिया। महिला पूर्व में भी दुकान से चोरी कर चुकी थी। दुकानदार विनय को कुछ शक हुआ। वहीं पड़ोसी कारोबारी अखिलेख अग्रवाल ने सीसीटीवी फुटेज में महिला को देखा तो वह भी पहचान गए। तुरंत ही पीड़ित सराफा कारोबारी रमेश चंद्र अग्रवाल को सूचना दी। तुरंत ही कारोबारी राजीव अग्रवाल मौके पर आए और महिला को पहचान लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपना नाम बीना निवासी श्यामनगर एटा बताया। महिला के साथ एक लड़की अंजू भी थी। पुलिस उन्हें लेकर एटा पहुंची। एटा पुलिस के सहयोग से महिला के घर से चुराई गई अंगूठी में से 8 अंगूठी व एक डिब्बा बरामद किया है। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि उनका माल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed