{"_id":"64b82321af143ce07b0c4477","slug":"mahila-ka-bag-lekar-bhaga-auto-chalak-na-news-c-25-1-agr1033-223520-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ऑटो चालक ले भागा दो लाख रुपये और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ऑटो चालक ले भागा दो लाख रुपये और जेवर
विज्ञापन
मैनपुरी के ध्यानार्थ
- बेटे की फीस के रुपये भरने जा रही थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा। ऑटो गिरोह ने बुधवार को सिकंदरा हाईवे पर एक और वारदात की। बेटे की फीस भरने आ रही महिला के दो लाख रुपये ओर जेवरात से भरा बैग लेकर ऑटो चालक भाग गया। महिला ने दूसरे ऑटो से पीछा किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। महिला सदमे में है।
मैनपुरी जिले के करहल की रीना देवी पत्नी मंजीत चौहान ने बताया कि अपने पुत्र प्रिंस और बुआ मंजू देवी के साथ रामबाग से रुनकता के लिए ऑटो में बैठीं थीं। उनकी बैग में दो लाख रुपये और जेवरात थे। चालक ने बैग को सीट के पीछे बनी जगह पर रखवा दिया। मंजू देवी ने बताया कि नाती प्रिंस पनवारी सिकंदरा स्थित आवासीय विद्यालय में पढ़ता है। रीना उसकी फीस जमा करने जा रही थीं।
ऑटो में उन तीनों के अलावा एक वृद्धा बैठी थी। वह भगवान टाॅकीज चौराहे पर उतर गई। वहां से एक युवक उनके बराबर में आकर बैठ गया। ऑटो को हीरालाल की प्याऊ पर रुकवाया। उनके उतरते ही चालक बैग लेकर रुनकता की ओर भाग गया। उन्होंने दूसरे ऑटाे की मदद से चालक का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसे खोजते हुए रामबाग चौराहे तक पहुंचे।
विज्ञापन
सिकंदरा थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। ऑटो चालक की तलाश की जा रही है।