फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahi Club defeated AVR Club by nine wickets

Agra News: माही क्लब ने एवीआर क्लब को नौ विकेट से हराया

Wed, 29 Nov 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 29 Nov 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Mahi Club defeated AVR Club by nine wickets
माही क्लब ने एवीआर क्लब को नौ विकेट से हराया
विज्ञापन


-खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में जवाहर लाल नेहरु स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही खरगजीत मिश्र मेमोरियल जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को खेले गए मैच में माही क्रिकेट क्लब ने एवीआर क्रिकेट क्लब को नौ विकेट से हरा दिया।

माही क्रिकेट क्लब के कप्तान आशीष धूसिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एवीआर क्रिकेट क्लब निर्धारित 25 ओवर के मैच में 23.5 ओवर में ही 114 रन पर सिमट गई। एवीआर के अशित ने 28, यश और रिषभ ने 20-20 रन बनाए। माही क्लब के अनुज ने चार, मानवेंद्र और शिखर चतुर्वेदी ने तीन तीन विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन


जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी माही क्रिकेट क्लब ने महज एक विकेट के नुकसान पर 21.4 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। माही क्लब के बल्लेबाज आशुतोष दुबे ने नाबाद 43, हर्ष गुप्ता ने नाबाद 40 और अरुण कुमार ने 23 रनों की सधी हुई पारी खेली। एवीआर के रिषभ को एक विकेट मिला। मैच में एंपायरिंग प्रमोद कुमार व पंकज सिंह ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की। एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रवीन भंसाली, देवेश चतुर्वेदी, प्रबलप्रताप सिंह, आरजू सक्सेना, मोहित प्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed