{"_id":"68620fbc7015ab5b720db29d","slug":"maharudrabhishek-festival-11-feet-shivling-will-be-made-from-1-25-lakh-rudraksha-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महारुद्राभिषेक महोत्सव: सवा लाख रुद्राक्ष से बनेगा 11 फीट का शिवलिंग, शिव बरात का भी होगा आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महारुद्राभिषेक महोत्सव: सवा लाख रुद्राक्ष से बनेगा 11 फीट का शिवलिंग, शिव बरात का भी होगा आकर्षण
Mon, 30 Jun 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Jun 2025 09:47 AM IST
सार
आगरा में महारुद्राभिषेक महोत्सव होने जा रहा है। सावन माह के पहले दिन से ये भव्य महोत्सव शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
भगवान शिव का रुद्राभिषेक
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सावन माह के प्रथम दिन 11 जुलाई को बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं महारुद्राभिषेक महोत्सव के आयोजन होंगे। इसमें सवा लाख रुद्राक्ष से 11 फीट का शिवलिंग बनेगा।
रविवार को कथा परिसर में पोस्टर विमोचन किया गया। पंडित सुनील शास्त्री और आयोजन समिति के सदस्य पवन शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण का लक्ष्य भी है। प्रतिदिन श्रद्धालु इसे बनाएंगे। इनका द्वादश ज्योतिर्लिंगों के जल से अभिषेक होगा। द्वादश ज्योतिर्लिंगों के नाम पर 12 दिव्य द्वार स्थापित होंगे। कथा व्यास आचार्य मृदुल कांत शास्त्री होंगे। प्रतिदिन 153 जोड़े रुद्राभिषेक का पुण्य प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर रामचरण शर्मा, सुनील सिंघल, अरविंद द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, प्रदीप श्रीवास्तव, आशीष दास, अरविंद तिवारी, सरिता तिवारी, नीलू पांडे, मंजू शर्मा, करुणा तिवारी आदि की मौजूदगी रही।