फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   maharastra goverment's education minister varsha gayakwar

अच्छे दिन का वादा करके भाजपा सरकार ने सब कुछ बेचा

Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
maharastra goverment's education minister varsha gayakwar
13एमएनपी-34-किशनी में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर टू डोर संपर्क करतीं महराष्ट्र सरकार की श - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। महाराष्ट्र सरकार की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने रविवार को किशनी के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वायदा करके भाजपा सरकार ने देश में सब कुछ बेच दिया है। अगर कांग्रेस ने 50 वर्षों में कुछ किया नहीं है तो मोदी बेच क्या रहे हैं। कांग्रेस के समय में 450 रुपये में मिलने वाला सिलिंडर आज 950 रुपये का मिल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवाओं के पास रोजगार नहीं है। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है। सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। आज सरकार बनाने की नहीं देश बचाने की बात है। भाजपा ने किसान के लिए कीलें, पानी डालने, गाड़ी चढ़ाने का काम किया है। किसानों को न्याय दिलाने का काम कांग्रेस कर रही है। उत्तर प्रदेश में रोजगार की जरूरत है। जनसभा के बाद उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विजय नरायन सिंह के पक्ष में डोर टू डोर वोट मांगे।
विज्ञापन

इससे पूर्व कस्बा कुरावली में मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनीता शाक्य और भोगांव में भोगांव विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ममता राजपूत के समर्थन में डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क किया। एआईसीसी कोआर्डिनेटर मनीष शाह, प्रदेश महासचिव अनिल यादव, प्रदेश सचिव विनय यादव, गोपाल कुलश्रेष्ठ, अजय दुबे, दीपचंद्र भारती, अनिल पालीवाल, अमित यादव, मनोज शाक्य, भइयालाल गुप्ता, सुरजीत शाक्य, विकास मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed