फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharashtra youth dies by drowning in Yamuna in Mathura

Mathura: महाराष्ट्र के युवक की यमुना में डूबकर मौत, हॉकी टूर्नामेंट में आया था भाग लेने 

Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
सार

 जिले में  सोमवार सुबह  महाराष्ट्र से आए युवक की यमुना में डूबकर मौत हो गई। वह यहां हो रहे हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आये खिलाड़ियों के दल में शामिल था। करीब एक घंटे बाद उसका शव यमुना से निकाला गया।
 

विज्ञापन
Maharashtra youth dies by drowning in Yamuna in Mathura
डूबकर मौत - फोटो : Demo Pic

विस्तार

महाराष्ट्र के जलगांव से मथुरा में हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आये एक युवक की सोमवार को यमुना में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मथुरा में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इन्हीं में महाराष्ट्र के जलगांव की टीम भी मथुरा आई हुई है। सोमवार सुबह हॉकी खिलाड़ियों का दल वृंदावन के मंदिरों के दर्शन के लिए आया था। इसके सदस्य जुगलघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। कुछ युवक यमुना में स्नान कर रहे थे, जबकि कुछ युवा बाहर बैठे नहाने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


नहाते समय 20 वर्षीय अर्णव यमुना के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अर्णव को डूबता देख किनारे बैठे उसके साथियों ने शोर मचाया। युवकों को शोर मचाता देख किनारे बैठे नाविकों ने यमुना में छलांग लगा दी और यमुना में डूबे अर्णव को बचाने के लिए खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अर्णव को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पीड़ित परिवार को इसकी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed