{"_id":"629decf4146d416d9b778461","slug":"maharashtra-youth-dies-by-drowning-in-yamuna-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: महाराष्ट्र के युवक की यमुना में डूबकर मौत, हॉकी टूर्नामेंट में आया था भाग लेने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: महाराष्ट्र के युवक की यमुना में डूबकर मौत, हॉकी टूर्नामेंट में आया था भाग लेने
Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 05:33 PM IST
सार
जिले में सोमवार सुबह महाराष्ट्र से आए युवक की यमुना में डूबकर मौत हो गई। वह यहां हो रहे हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आये खिलाड़ियों के दल में शामिल था। करीब एक घंटे बाद उसका शव यमुना से निकाला गया।
विज्ञापन
डूबकर मौत
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के जलगांव से मथुरा में हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने आये एक युवक की सोमवार को यमुना में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बताया जा रहा है कि मथुरा में हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कई राज्यों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इन्हीं में महाराष्ट्र के जलगांव की टीम भी मथुरा आई हुई है। सोमवार सुबह हॉकी खिलाड़ियों का दल वृंदावन के मंदिरों के दर्शन के लिए आया था। इसके सदस्य जुगलघाट पर यमुना स्नान करने पहुंचे। कुछ युवक यमुना में स्नान कर रहे थे, जबकि कुछ युवा बाहर बैठे नहाने का इंतजार कर रहे थे।
नहाते समय 20 वर्षीय अर्णव यमुना के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। अर्णव को डूबता देख किनारे बैठे उसके साथियों ने शोर मचाया। युवकों को शोर मचाता देख किनारे बैठे नाविकों ने यमुना में छलांग लगा दी और यमुना में डूबे अर्णव को बचाने के लिए खोजबीन शुरू की। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद अर्णव को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए संयुक्त जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पीड़ित परिवार को इसकी सूचना भेज दी है।