फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की योगी सरकार की तारीफ, कहा- माफिया जेल गए तो लोगों का भय हुआ दूर

Sat, 29 Oct 2022 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Oct 2022 05:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कस्बा राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर और हुकुम सिंह राठौर की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार की जमकर तारीफ की।  

विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari praised the Yogi government in Etah
महाराष्ट्र के राज्यपाल ने की योगी सरकार की तारीफ - फोटो : अमर उजाला

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी शनिवार की सुबह 8:45 बजे एटा के राजा का रामपुर पहुंचे। यहां शिक्षण कार्य के दौरान की पुरानी यादें ताजा कीं और शिक्षक साथी से मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। पहले मैं राजा का रामपुर के विद्यालय में पढ़ता था, तब यहां पर सुबह की चाय भी नसीब नहीं होती थी। आज लोग सुबह चार बजे ही चाय की दुकान खोल लेते हैं, योगीराज में माफिया जेल गए तो लोगों का भय भी दूर हुआ है।



महाराष्ट्र के राज्यपाल ने कस्बा राजा का रामपुर में अमर शहीद महावीर सिंह राठौर और हुकुम सिंह राठौर की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इससे पहले हेलीपैड पर पुलिस के जवानों ने उनको गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद आरबीएल आर्य इंटर कॉलेज पहुंचे, जहां इनके द्वारा वर्ष 1962 से 1964 तक बच्चों को अंग्रेजी की शिक्षा दी गई थी। विद्यालय में अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए शिक्षकों, छात्र और छात्राओं से मुलाकात की गई। 
 

Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari praised the Yogi government in Etah
शिक्षक साथी को लगाया गले - फोटो : अमर उजाला

भगत सिंह कोश्यारी अपने पुराने शिक्षक साथी रहे सूरजपाल उपाध्याय से मिलकर भावुक हो गए। जब राज्यपाल ने शिक्षक सूरजपाल को गले लगाया तो कृष्ण-सुदामा जैसी मित्रता की लोगों के बीच खूब चर्चाएं होती रहीं। अपने पुराने शिष्य रहे पूर्व विधायक रज्जन पाल सिंह से भी मुलाकात कर पुराने कार्यकाल के बारे में चर्चाएं कीं। इस मौके पर भाजपा नेता नरेंद्र सिंह तोमर, दिनेश गुप्ता, अभिषेक गोपाल शर्मा, एसएसपी उदय शंकर सिंह, डीएम अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 

 

Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari praised the Yogi government in Etah
मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल व अन्य - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि जब राजा का रामपुर में शिक्षण कार्य करते थे तब वह ग्रामीण क्षेत्रों में जा-जाकर आरएसएस के कैंप लगाया करते थे। तब कुछ लोग उनको धमकियां भी दिया करते थे। लोग कहते थे कि बंबा में फेंक दिए जाओगे लेकिन योगी सरकार में आज वही लोग दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari praised the Yogi government in Etah
मंच पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी - फोटो : अमर उजाला
आयोजक अंबरीश सिंह राठौर ने क्षेत्रीय जनता की पीड़ा को राज्यपाल के सामने रखते हुए कहा कि यह क्षेत्र शहीदों और महाभारत कालीन की कई धरोहरों को सहेजे हुआ है। 75 वर्षों से विकास का मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कस्बा का मुख्य मार्ग तीन मीटर से कम चौड़ा है और सड़क में काफी गड्ढे हैं। राज्यपाल ने एमएलसी आशीष यादव और क्षेत्रीय सांसद मुकेश राजपूत से सड़क बनवाने के लिए कहा और मुख्यमंत्री को लिए पत्र लिखने की बात कही।
विज्ञापन
Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari praised the Yogi government in Etah
राज्यपाल की सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के राज्यपाल के कार्यक्रम के दौरान पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पांच सीओ की तैनाती की गई। 16 थाना प्रभारी सहित एटा, हाथरस, अलीगढ़ की पुलिस फोर्स सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed