फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharashtra CM invited CM Yogi adityanath to attend Shivaji Maharaj birth anniversary celebrations in agra

शिवाजी महाराज की जयंतीः आगरा के लाल किला में होगा कार्यक्रम, महाराष्ट्र सीएम ने सीएम योगी को किया आमंत्रित

Tue, 14 Feb 2023 07:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 07:46 PM IST
सार

आगरा स्थित लाल किला में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको महाराष्ट्र सरकार आयोजित कर रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र सीएम ने यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। 
 

विज्ञापन
Maharashtra CM invited CM Yogi adityanath to attend Shivaji Maharaj birth anniversary celebrations in agra
महाराष्ट्र सीएम ने शिवाजी की जयंती कार्यक्रम में सीएम योगी को आमंत्रित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित लाल किला में महाराष्ट्र सरकार एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जन्म जयंती पर होगा। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

विज्ञापन


उन्होंने पत्र में लिखा कि आपको सूचित करते हुए मुझे हर्ष है कि महाराष्ट्र सरकार आगरा स्थित लाल किला पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही संस्था अजिंक्या देवगिरी प्रतिष्ठान के साथ मिलकर होगा।

विज्ञापन

छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर होगा कार्यक्रम 

पत्र में आगे लिखा कि यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर होगा। इसमें महाराष्ट्र कैबिनेट से कुछ मंत्री भी शामिल होंगे। लिखा कि यदि आप इसमें शामिल होंगे तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने लिखा कि विस्तृत जानकारी जल्द ही भेज देंगे। बताते चलें कि इसी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति के लिए महाराष्ट्र के फाउंडेशन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed