शिवाजी महाराज की जयंतीः आगरा के लाल किला में होगा कार्यक्रम, महाराष्ट्र सीएम ने सीएम योगी को किया आमंत्रित
आगरा स्थित लाल किला में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 19 फरवरी को कार्यक्रम आयोजित होगा। इसको महाराष्ट्र सरकार आयोजित कर रही है। इसको लेकर महाराष्ट्र सीएम ने यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित लाल किला में महाराष्ट्र सरकार एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। यह कार्यक्रम 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जन्म जयंती पर होगा। इसको लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
उन्होंने पत्र में लिखा कि आपको सूचित करते हुए मुझे हर्ष है कि महाराष्ट्र सरकार आगरा स्थित लाल किला पर एक कार्यक्रम आयोजित कर रही है। कार्यक्रम सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही संस्था अजिंक्या देवगिरी प्रतिष्ठान के साथ मिलकर होगा।
छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर होगा कार्यक्रम
पत्र में आगे लिखा कि यह कार्यक्रम छत्रपति शिवाजी महाराज की 393वीं जयंती पर होगा। इसमें महाराष्ट्र कैबिनेट से कुछ मंत्री भी शामिल होंगे। लिखा कि यदि आप इसमें शामिल होंगे तो यह हमारे लिए सम्मान की बात होगी। उन्होंने लिखा कि विस्तृत जानकारी जल्द ही भेज देंगे। बताते चलें कि इसी कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति के लिए महाराष्ट्र के फाउंडेशन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।