फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maharaj Singh Dhangar Candidate From Samajwadi Party On Tundla Assembley Seat

रोचक हुआ इस सीट का उपचुनाव, सपा ने खेला धनगर कार्ड, बसपा ने संजीव पर लगाया दांव, भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशी इंतजार

Thu, 08 Oct 2020 04:28 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 08 Oct 2020 04:28 PM IST
सार

महाराज सिंह धनगर को इससे पूर्व 2017 में भी प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन चुनाव के अंतिम समय में उनकी सीट काटते हुए भाजपा से सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवसिंह चक को सपा का प्रत्याशी बनाया गया था।
 

विज्ञापन
Maharaj Singh Dhangar Candidate From Samajwadi Party On Tundla Assembley Seat
बसपा की बैठक में प्रत्याशी का एलान, सपा ने महाराज सिंह धनगर को दिया टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टूंडला विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। लेकिन अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। समाजवादी पार्टी ने महाराज सिंह घनगर को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर संजीव कुमार चक को टिकट थमाई है।
विज्ञापन



समाजवादी पार्टी ने महाराज सिंह धनगर पर कार्ड खेलते हुए पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। महाराज सिंह धनगर को इससे पूर्व 2017 में भी प्रत्याशी बनाया गया था, लेकिन चुनाव के अंतिम समय में उनकी सीट काटते हुए भाजपा से सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवसिंह चक को सपा का प्रत्याशी बनाया गया था।
विज्ञापन



इस चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे शिव सिंह चक तीसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा के प्रो एसपी सिंह बघेल ने भारी मतों से जीत हासिल की थी। इसके बाद शिव सिंह चक ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लोकसभा चुनाव में भाजपा से प्रो एसपी सिंह बघेल को आगरा का प्रत्याशी बनाए जाने पर टूंडला विधानसभा की सीट रिक्त चल रही थी। सपा ने महाराज सिंह धनगर को प्रत्याशी बनाया है। 

महाराज सिंह धनगर से बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे। सपा से पूर्व ही बहुजन समाज पार्टी ने संजीव कुमार चक को अपना प्रत्याशी बनाया है। अभी भाजपा व कांग्रेस ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed