{"_id":"5c2f4980bdec22569f267ebb","slug":"mahant-nritya-gopal-das-slams-narendra-modi-over-ram-mandir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर बोले महंत नृत्य गोपालदास, वोट की राजनीति न करें नरेंद्र मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर बोले महंत नृत्य गोपालदास, वोट की राजनीति न करें नरेंद्र मोदी
Fri, 04 Jan 2019 05:24 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या रामजन्म भूमि न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित हरिहर आश्रम में शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए अयोध्या रामजन्म भूमि न्यास समिति के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।
विज्ञापन
वार्ता में महंत नृत्य गोपालदास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट की राजनीति न करें। जनता की भावनाओं का आदर करते हुए रामलला जहां विराजमान हैं, वहां शीघ्र ही राम मंदिर का निर्माण कराएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनता ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए ही केंद्र में नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश में योगी को पूर्ण जनमत दिया है, लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी न्यायालय में इस मामले को उलझाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी को न्यायालय का बहाना न लेकर सीधे मंदिर निर्माण की प्रक्रिया को शुरू कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत समाज अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर का भी निर्माण होते देखना चाहता है।