फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mahant missing, matter go on cm

लापता महंत के मामला सीएम योगी तक पहुंचाया

Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
mahant missing, matter go on cm
वृंदावन (मथुरा)। लापता महंत बालमुकुंद शरण का 22 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। इस मामले में आचार्य काष्णि नागेंद्र दत्त ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को उनके नंबर पर व्हाट्स एप कर पूरे मामले से अवगत कराया है।
विज्ञापन

आचार्य काष्णि का दावा है कि सीएम योगी ने इस मामले में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट उनसे मांगी है। वह उन्होंने सीएम योगी को भेज दी है। जिस पर उन्होंने शीघ्र ही उचित कार्रवाई का भी भरोसा दिया है। वहीं, सीओ सदर रमेश तिवारी का कहना है महंत और उसके ड्राइवर का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द खुलासा होगा।
विज्ञापन

उधर, लक्ष्मी निकुंज में आचार्य बद्रीश की अध्यक्षता में हुई धर्म रक्षा संघ की बैठक में लापता महंत बाल मुकुुंद शरण शास्त्री का अबतक कोई सुराग न मिलने पर संतों ने रोष प्रकट किया। अध्यक्ष सौरभ गौड़ व राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य बद्रीश ने महंत को खोजने के लिए पुलिस को पांच दिन का समय और दे दिया है। बैठक में महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर नवल योगी, महंत वृंदावन दास,श्रीदास प्रजापति, गोपेश गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed