फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mahamandaleshwar Himangi Sakhi Says On Gyanvapi And Shri Krishna Janmasthan mathura

Mathura: ज्ञानवापी पर किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी बोलीं-  धमकी से डरने वाले नहीं, भगवान शिव पर चढ़ाएंगी जल

Sat, 11 Jun 2022 05:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Jun 2022 05:41 PM IST
सार

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ज्ञानवापी मस्जिद पर बयानबाजी कर रही हैं, जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर पर धमकियां मिल रही हैं। मथुरा में आने पर उन्होंने साफ कहा है कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। ये मैसेज उनकी राह नहीं रोक सकते। 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Himangi Sakhi Says On Gyanvapi And Shri Krishna Janmasthan mathura
महामंडलेश्वर हिमांगी सखी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा वृंदावन के गोपालखार स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में पत्रकारों से वार्ता करते हुए किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने कहा कि उनके बयान 'देश में जितनी भी पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद हैं, उनमें आर्केलॉजीकल टीम भेजकर छानबीन की जाए' पर सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट से वह डरने वालीं नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मैसेज उनकी राह नहीं रोक सकते।

विज्ञापन

ज्ञानवापी में पूजा के लिए किन्नर महामंडलेश्वर दायर करेंगी याचिका 

किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने साफ कहा कि 'धमकी मिलने के बावजूद हम ज्ञानवापी जाएंगे और भगवान भोलेनाथ का पूजन करेंगे। भगवान भोलेनाथ स्वयं में अर्द्धनारेश्वर हैं। इसके लिए चाहे हमारी जान क्यों न चली जाए। जो भी हमें रोकना चाहता है, रोककर दिखाए।' उन्होंने कहा कि न्यायालय में याचिका देकर ज्ञानवापी में भगवान अर्द्धनारेश्वर की पूजा करने का अपना हक मांगेंगे। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराने में नहीं रहेंगे पीछे 

हिमांगी सखी ने कहा कि मथुरा में जिस तरह भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान को दबाने का कुचक्र किया गया। इसके लिए अपनी जान देने को भी तैयार हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को मुक्त कराने में पीछे नहीं रहेंगे। वार्ता के दौरान सुनील शर्मा, विकास शर्मा, आकाश वर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, नितीश, ऋषि वर्मा और  शिवानी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed