फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Maha Rudrabhishek Pooja In Vrindavan To Beat Coronavirus News

कोरोना के सर्वनाश के लिए वृंदावन में हुआ भगवान शिव का महारुद्राभिषेक, 21 देशों में गूंजे मंत्र

Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 21 Apr 2020 12:12 AM IST
सार

सोशल मीडिया के जरिए महारुद्राभिषेक में 21 देशों के छह हजार भक्तों ने भाग लिया। 1331 परिवारों ने घरों में पूजा करके कोरोना वायरस से मुक्ति की भोलेनाथ से कामना की।

विज्ञापन
Maha Rudrabhishek Pooja In Vrindavan To Beat Coronavirus News
वृंदावन के राधाकांत मंदिर में हुआ महारुद्राभिषेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लॉकडाउन के कारण मथुरा-वृंदावन के मंदिरों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। ऐसे में मंदिरों के सेवायत भगवान की सेवा में जुटे हुए हैं, तो भक्त घरों में रहकर अपने आराध्य की आराधना कर रहे हैं। इस बीच सोमवार को तीर्थनगरी वृंदावन में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के नाश के लिए भगवान शिव का महारुद्राभिषेक कर विशेष पूजा-अर्चना की गई। 
विज्ञापन


महारुद्राभिषेक में सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से 21 देशों के करीब छह हजार लोग जुड़े। इस धार्मिक अनुष्ठान में 1331 परिवारों ने अपने घरों में पूजा करके कोरोना वायरस से मुक्ति की भोलेनाथ से कामना की।
विज्ञापन


वृंदावन के राधाकांत मंदिर में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री और भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री के आचार्यत्व में हुए महारुद्राभिषेक में परिवारों ने सामाजिक दूरी का पालन किया। दोपहर तीन बजे तक 42 हजार भक्तों ने इसे सोशल मीडिया पर लाइव देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने भी लिया हिस्सा

खास बात यह कि दिल्ली में संघ कार्यालय पर सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल ने भी महारुद्राभिषेक में भाग लिया। भागवताचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि मॉरीशस, यूएसए, यूके, जर्मनी, इटली, म्यामांर, कनाडा, हांगकांग, घाना, चीन, इंडोनेशिया, सिंगापुर सहित 21 देशों के भक्तों ने सहभागिता की। 

धार्मिक अनुष्ठान में सुदामा शास्त्री, रविशंकर मिश्र, शिवशरण करवरिया, कैलाश पाठक, अवधनरेश मिश्र, संजय नगायच, ब्रजमोहन मिश्र, अरुण, सीताराम, जानकीशरण, मोहन सैनी, सुमित, गोविंद, सोनू वर्मा और कृष्णकांत ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed