आगरा। श्री दिगंबर जैन शिक्षा समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को सुगंध दशमी पर्व पर श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, हरीपर्वत प्रांगण में मान स्तंभ की 1008 दीपों से महाआरती की गई। आचार्य मेरुभूषण महाराज, मुनि प्रणम्य सागर, मुनि चंद्र सागर महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर नवीन जैन रहे। भगवान महावीर के चित्र का अनावरण डॉ. जितेंद्र जैन, अखिल बरौलिया, पुष्पेंद्र जैन, निर्मल मोठ्या, मनोज जैन ने किया। दीप प्रज्ज्वलन भोलानाथ जैन, प्रदीप जैन, विमलेश कुमार जैन, मदनलाल बैनाड़ा ने किया। पहली आरती करने का सौभाग्य भोलानाथ जैन, प्रदीप जैन, विमलेश कुमार जैन परिवार को मिला। पहले पंच परमेष्ठी की आरती की गई। इसके बाद भगवान आदिनाथ, भगवान शांतिनाथ, भगवान पारसनाथ, भगवान महावीर की आरती की गई। संचालन राकेश जैन पार्षद ने किया। मीडिया प्रभारी आशीष जैन ने बताया कि भजन संध्या कार्यक्रम का पुरस्कार वितरण संगीता जैन, संजीव जैन, अरुण के परिवार ने किया।