{"_id":"6026b9cd8ebc3ee9332a16e6","slug":"magh-mela-start-at-kadarganj-ghat-kasganj-news-agr480389619","type":"story","status":"publish","title_hn":"माघ की पूर्णिमा तक कादरगंज घाट रामनगरिया मेले से रहेगा गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माघ की पूर्णिमा तक कादरगंज घाट रामनगरिया मेले से रहेगा गुलजार
विज्ञापन
कासगंज के कादरगंज घाट पर नौकायन के लिए लगी नौका
- फोटो : KASGANJ
माघ की पूर्णिमा तक रामनगरिया मेले से कादरगंज गंगा घाट गुलजार रहेगा। ककोड़ा मेले के लगभग दो माह बाद लगने वाला यह मेला शुरू हो गया है। लोगों के द्वारा तंबू व डेरे भी लगाए जाने लगे हैं। उन पर लगी पताकाएं मेले का आगाज दर्शा रही हैं। मेले में साधु-संत व श्रद्धालु कल्पवास करते हैं।
रामनगरिया मेले में रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालुओं और साधु संतों ने यहा पहुंचना शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने अपने टैंट और झोपड़ी कल्पवास के लिए बना लिए हैं। मेले की समाप्ति तक साधु-संत और श्रद्धालु यहां कल्पवास करते हैं और प्रतिदिन गंगा स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं। श्रद्धालु सुबह से ही गंगा स्नान शुरू करते हैं और दोपहर तक स्नान कर पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली के लिए मनोकामना करते हैं। युवा गंगा में अठखेलियां करते नजर आ रहे हैं। साधु संतों का सत्संग भी चलता रहता है। घाट पर हर-हर गंगे के स्वर के साथ-साथ मंत्रों एवं भजनकीर्तन से माहौल भक्तिमय रहता है।
लॉकडाउन के बाद दुकानदारों को मेले से है उम्मीद
मेले को देखते हुए लोगों ने दुकानें लगाना शुरू कर दी हैं। उन्हें लग रहा है लॉकडाउन के बाद इस मेले से कुछ राहत मिल सकेगी। घंटी, भोग प्रसाद, मूर्तियां, भगवान के वस्त्रों, पूजा की सामग्री सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें मेले में लग रही हैं। चाट पकोड़े, मिष्ठान आदि के दुकानदार पहुंचने लगे हैं। दुकानदार श्यामवीर ने बताया कि मेले से कुछ उम्मीद हैं कि लोग पहुंचेंगे तो बिक्री भी होगी।
विज्ञापन
भागवत कथा तो कहीं सत्संग
रामनगरिया मेले में कादरगंज घाट पर कहीं भागवत कथा तो कहीं सत्संग करते साधु नजर आ रहे हैं। धार्मिक आयोजन हो रहे है। भजन कीर्तन करते हुए लोग गंगा स्नान कर पूजा अर्चना कर रहे हैं। भागवत कथा में लोगों के द्वारा कथा का श्रवण किया जा रहा है।
महात्माओं ने बनाया है डेरा
स्वामी विशुद्धानंद बाबा, अजय चेतन बाबा, विरजानंद महाराज, बाबा रामनिवास ,बाबा पवनी, बाबा सिलौटा दास, बाबा ब्रह्मचारी, बाबा राम सिंह, बाला खेमकरण,बाबा फलाहारी, बाबा योगीराज आदि बाबा अपने अखाड़ों के साथ मेले में डेरा बनाए हुए हैं।
नौकायन का भी लिया जा रहा है लुत्फ
श्रद्धालुओं के नौकायन के लिए गंगा में नौकाएं भी हैं। जिनमें श्रद्धालु गंगा स्नान करने के साथ-साथ नौकायन का भी लुत्फ ले रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए की गई हैं व्यवस्थाएं
मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं, साधु संतों के द्वारा कल्पवास माघ पूर्णिमा तक किया जाता है। पूर्णिमा पर गंगा स्नान कर साधु संत अपने गंतव्य को चले जाते हैं। रात में अंधेरा न रहे इसके लिए गंजडुंडवारा नगर पालिका प्रशासन के द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की गई हैं। वहीं ठंड से बचाव के लिए अलाव की भी व्यवस्था की गई हैं। पालिकाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि प्रकाश के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी।

कासगंज के कादरगंज घाट पर रामनगरिया मेला में भागवत कथा सुनते श्रद्घालु- फोटो : KASGANJ

कासगंज के कादरगंज घाट पर रामनगरिया मेला में श्रद्घालुओं व साधुओं कल्पवास के लिए तैयार किए गए तंब?- फोटो : KASGANJ

कासगंज के कादरगंज घाट पर रामनगरिया मेला में पहुंचे श्रद्घालु व प्रकाश के लिए लगाई गईं लाइटें- फोटो : KASGANJ

कासगंज के कादरगंज घाट पर रामनगरिया मेला में लगाई गई दुकान- फोटो : KASGANJ