{"_id":"591616174f1c1b1d68852773","slug":"magarmacch","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मगरमच्छ, रात भर घड़ी की सुईयां गिनते रहे घरवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मगरमच्छ, रात भर घड़ी की सुईयां गिनते रहे घरवाले
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 13 May 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
नहर से निकलकर घर में घुसा मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद जिले के गांव धारूपुर में गुरुवार की रात तब हड़कंप मच गया जब पता चला कि एक मगरमच्छ नहर से निकल घर में घुस आया है। घर वालों की चींख पुकार सुन कर लोग जब आए तो घर में मगरमच्छ होने की बात से लोगों में दहशत फैल गई। घर वालों ने तुरंत घर से बाहर निकलने में ही भलाई समझी।
पहले तो लाठी डंडा लेकर लोगों ने खुद ही मगरमच्छ को निकालने की ठानी। लेकिन काफी कोशिशों के बाद जब मगरमच्छ को घर से बाहर निकालने में नाकाम रहे तो वन विभाग को सूचित किया गया।
सामाजिक वानिकी रेन्ज फिरोजाबाद जिले की जसराना में एका के पास धारूपुर गांव है। इसके पास से ही नहर निकली हुई है। गुरुवार को मध्य रात्रि के बाद करीब तीन बजे नहर से निकलकर ये मगरमच्छ बलबीर सिंह यादव के घर में घुस गया।
विज्ञापन
सूचना पर जसराना के रेन्जर अशोक कुमार सागर, एका के सेक्शन अधिकारी देवी सिंह, वन रक्षक मनोज, सुधीर कुमार मौके पर पहुंच गये। लेकिन उसे पकड़ने के लिए डीएफओ अनिल पटेल की मदद से चंबल सेंक्च्युरी बाह की टीम को बुलाया गया।
शुक्रवार की सुबह टीम गांव पहुंची तो मगरमच्छ आलू से भरे कमरे में घुसा था। खुले पडे़ आलू के बीच उसे पकड़ने में टीम को करीब एक घंटा लगा। बाद में टीम ने मगरमच्छ को शुक्रवार की शाम बाह के नंदगवां घाट पर चंबल नदी में छोड़ दिया।
टीम में ममताज कुमार, प्रियांशू यादव, सत्येन्द्र शर्मा, रवी परिहार आदि शामिल थे। मादा मगरमच्छ की लंबाई दो मीटर के करीब है। उम्र 10 से 12 साल बताई जा रही है। अब नदी में मगरमच्छ की सेहत को लेकर उस पर नजर रखी जा रही है।