{"_id":"60698b908ebc3ec44635bc06","slug":"madia-katra-rail-overbridge-will-not-be-closed-yet-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: अभी बंद नहीं होगा मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज, तकनीकी वजह से टला निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: अभी बंद नहीं होगा मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज, तकनीकी वजह से टला निर्माण कार्य
Sun, 04 Apr 2021 03:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Apr 2021 03:19 PM IST
विज्ञापन
मदिया कटरा मार्ग का नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में मदिया कटरा रेल ओवरब्रिज को तोड़कर पुन: निर्माण करने का कार्य एक बार फिर से टाल दिया गया है। इस बार रेल प्रशासन ने पांच अप्रैल से कार्य शुरू करने में असमर्थता जताते हुए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। रेल प्रशासन ने इसके पीछे तकनीकी कारण बताए हैं।
विज्ञापन
आगरा रेल मंडल के इंजीनियरिंग विभाग ने मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करने के लिए जिला प्रशासन से पांच अप्रैल से 10 मई तक का ब्लॉक मांगा था। इस पुल से होकर गुजरने वाले यातायात को दूसरे स्थानों से डायवर्ट करने पर जिला प्रशासन ने भी अनुमति दे दी थी। सोमवार से काम शुरू किया जाना था, लेकिन अब रेल प्रशासन ने ही तकनीकी कारणों का हवाला देकर पुल को ऊंचा करने का कार्य फिलहाल नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
इस संबंध में जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई है। इसके पहले पांच नवंबर 2020 को जिला प्रशासन ने रेलवे को अनुमति नहीं दी थी। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि तकनीकी कारणों से ट्रेनों के इस व्यस्त रूट पर स्थित इस पुल के निर्माण कार्य को टाल दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अब जिला प्रशासन से दोबारा अनुमति लेकर पुल के उच्चीकरण का कार्य किया जाएगा, लेकिन दोबारा काम कब शुरू होगा, इस बारे में अभी निर्णय नहीं हो सका है। पुल का रास्ता बंद होने से दिल्ली गेट, काले का ताल, तोता का ताल, लोहामंडी, बेसन बस्ती, न्यू राजा मंडी, बाग फरजाना समेत कई इलाकों के लोगों के सामने समस्या खड़ी हो जाती। पुल निर्माण टाले जाने से लोगों को राहत मिली है।
नवंबर 2020 में नहीं मिली थी अनुमति
बता दें कि आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर राजा मंडी स्टेशन के नजदीक मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने नवंबर, 2020 में जिला प्रशासन से 40 दिन का ब्लॉक मांगा था। तब दीवाली का त्योहार होने के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब जिला प्रशासन ने 35 दिन का ब्लॉक मंजूर कर दिया था तो रेलवे ने तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य टाल दिया। जब रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने यहां गर्डर आदि सामान पहुंचा दिया है।
नवंबर 2020 में नहीं मिली थी अनुमति
बता दें कि आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर राजा मंडी स्टेशन के नजदीक मदिया कटरा आरओबी को ऊंचा करने के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने नवंबर, 2020 में जिला प्रशासन से 40 दिन का ब्लॉक मांगा था। तब दीवाली का त्योहार होने के कारण प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। अब जिला प्रशासन ने 35 दिन का ब्लॉक मंजूर कर दिया था तो रेलवे ने तकनीकी कारणों के चलते निर्माण कार्य टाल दिया। जब रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने यहां गर्डर आदि सामान पहुंचा दिया है।