फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Madhya Pradesh police arrested accused from Etah for Stolen statues

मध्य प्रदेश के जबलपुर से चोरी हुईं शिव-पार्वती की मूर्तियां, एटा से जुड़े तार, दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jan 2020 07:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh police arrested accused from Etah for Stolen statues
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एटा जिले से मध्य प्रदेश की जबलपुर पुलिस पिछले दिनों मूर्ति चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार ले गई थी। उसकी निशानदेही पर कई स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन मूर्तियां बरामद नहीं हो सकीं। दो दिन पहले एक और व्यक्ति को जबलपुर पुलिस ले गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। 
विज्ञापन


जबलपुर के थाना बेलखेड़ा के गांव सुनाचार नर्मदा नदी के तट पर बने प्राचीन शिव-पार्वती मंदिर से 11 दिसंबर 2019 को मूर्ति चोरी हुई थीं। चोरी में स्थानीय लोगों का हाथ था, जिनको पुलिस ने गिरफ्तार किया तो एटा के तस्करों के नाम भी सामने आए। 
विज्ञापन


थाना कटंगी के एसआई राजकुमार त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एटा में डेरा जमा लिया था और यहां से संतोष कुमार नाम के एक युवक को ले गई थी। आगरा, मैनपुरी, इटावा और अलीगढ़ में दविश दे चुकी है। लेकिन पुलिस के हाथ अब तक चोरी गई शिव-पार्वती की मूर्तियां बरामद नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को आरोपियों ने एटा के एक व्यक्ति का नाम बताया तो दो दिन पहले मध्य प्रदेश पुलिस उसको भी उठा ले गई। एटा के दो लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, वहीं पुलिस लगातार मूर्ति खोजने के प्रयास में जुटी हुई है। लेकिन आरोपी पुलिस को गुमराह करने में लगे हुए हैं इसकी वजह से मूर्ति पुलिस के हाथ नहीं लग सकी हैं। 

मप्र पुलिस के उप निरीक्षक राजुकमार त्यागी ने बताया कि मूर्ति चोरी करने वालों की निशानदेही पर यूपी में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन बरामद नहीं हो सकी हैं। एटा के एक और व्यक्ति का नाम सामने आया है उसको भी पकड़ लिया है नाम नहीं बताएंगे। मूर्ति बरामद करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed