UP: नहाते समय युवती का बना लिया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता है गलत काम, दहशत में पीड़िता व परिवार
आगरा में युवक ने नहाते समय युवती का वीडियो बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ तीन वर्ष से दुष्कर्म कर रहा है। अब उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में युवक ने नहाते समय एक युवती का वीडियो बना लिया। उसे दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। तीन वर्ष से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। विरोध करने पर वह उसकी शादी तुड़वाने की दमकी देता है। इससे पीड़िता व परिवार दहशत में है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत करके पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
वीडियो दिखाकर कर रहा ब्लैकमेल
मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवती ने बताया कि तीन साल पहले मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने नहाते समय का वीडियो बना लिया। ब्लैकमेल करने लगा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर वो उसकी बात मानने लगी। युवक उसका शोषण करने लगा। छह महीने पहले उसकी शादी हो गई। अब युवक फिर से परेशान कर रहा है।
होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
मायके आने पर वीडियो पति को भेजने की धमकी देता है। अपनी इच्छा पूर्ति करना चाहता है। दो महीने पहले भी बहाने से अपने पास बुलाया। उसे होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना कमला नगर के प्रभारी विपिन गौतम ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।